फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: Nimbahera-Udaipur road remained closed, care not being taken even after toll collection

Chittorgarh: तेज बरसात में दो घंटे बंद रहा निम्बाहेड़ा-उदयपुर मार्ग, टोल वसूली के बाद भी नहीं हो रही देखभाल

Sun, 21 Jul 2024 11:06 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 21 Jul 2024 11:06 AM IST
सार

जिले में हुई तेज बारिश के कारण निम्बाहेड़ा-उदयपुर मार्ग पर पानी भर जाने से दो घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Chittorgarh: Nimbahera-Udaipur road remained closed, care not being taken even after toll collection
निम्बाहेड़ा-उदयपुर मार्ग पर पानी भरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निम्बाहेड़ा-मंगलवाड़ हाईवे के भेरू घाटी के पास तेज बारिश के कारण एक बार फिर हाईवे पर पानी भर जाने से जाम लग गया। दो घंटे तक लगे जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार शाम क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद निम्बाहेड़ा-मंगलवाड़ मार्ग पर भेरू घाटी के पास बरसाती नाला ऊफान पर आ गया लेकिन पानी की सही प्रकार से निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर दो से ढाई फीट तक पानी भर गया। इससे कारण दो घंटे तक मेगा हाईवे बंद रहा। 
विज्ञापन


जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। पगारा माइंस पर जाने वाले रास्ते पर माइंस वालों के द्वारा पाइप लगाकर ग्रेवल से पुलिया बनाई गई थी। 15 दिन पहले इसी नाले में ओपन आने के कारण वहां से मिट्टी हटाई गई लेकिन शनिवार शाम को नाले में पानी की आवक ज्यादा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बीते 3 वर्षों से हाईवे पर पानी भर रहा है लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों द्वारा अभी तक इस मामले में किसी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया गया। इसका खामियाजा हाईवे पर निकलने वाले वाहनों वालों को भुगतना पड़ता है। इस हाइवे पर टोल की वसूली तो निरंतर होती है लेकिन सड़क की देखभाल यहां के अधिकारी नहीं कर पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed