फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News: Two children bathing in the river were swept away due to sudden rise in water level

Chittorgarh News: नदी में नहाते हुए अचानक बढ़ गई पानी की गति, काफी देर संघर्ष के बाद बहाव में बह गए दो मासूम

Sat, 28 Sep 2024 05:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 28 Sep 2024 05:57 PM IST
सार

निंबाहेड़ा के कोटड़ी कलां के चरलिया ब्राह्माण गांव में शनिवार को नदी में नहाने गए दो बच्चे तेज बहाव में बह गए। मध्यप्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इस दौरान नहाने उतरे दो बच्चे तेज बहाव में बह गए।

विज्ञापन
Chittorgarh News: Two children bathing in the river were swept away due to sudden rise in water level
बहाव में फंसे मासूम बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के निंबाहेड़ा में शनिवार को नदी में नहाने के दौरान पानी का वेग बढ़ने के कारण दो बच्चे नदी के बहाव में बह गए। थोड़ी देर तो इन्होंने लहरों से संघर्ष किया, लेकिन बाद में बह गए। करीब पांच घंटे बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर तलाश में जुटी हुई है। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, पुलिस प्रशासन और जन प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन


निंबाहेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निम्बाहेड़ा क्षेत्र के कोटड़ी कलां ग्राम पंचायत के चरलिया ब्राह्माण गांव में शनिवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच यह घटना हुई है। गांव में रहने वाले बच्चे सुबह नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान एक रात पहले मध्यप्रदेश के गांव में जोरदार बारिश हुई थी, जिसके कारण शनिवार सुबह चरलिया ब्राह्माण गांव में बहने वाली नदी का वेग बढ़ गया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि करीब 10 से 12 बच्चे नदी पर नहाने के लिए आए थे। इस दौरान तीन बच्चे नदी के बीच में चले गए। वहीं शेष बच्चे किनारे पर ही रुक गए। 
विज्ञापन


अचानक नदी में पानी बढ़ने के कारण बहाव तेज होता गया। इनमें से एक बच्चा तेज बहाव के बीच बाहर निकल आया। नदी में आने वाली तेज लहरों के कारण दो बच्चे पानी के बीच ही फंस गए। इसकी जानकारी मिली तो कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने प्रयास किया कि बच्चों को निकाले, लेकिन बहाव तेज होने से कोई भी नदी के अंदर नहीं जा पाया। थोड़ी देर तो बच्चे पानी में संघर्ष करते रहे, लेकिन बहाव तेज हुआ तो दोनों ही बह गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विधायक श्रीचन्द्र कृपलानी, उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, विकास अधिकारी विशाल सीपा आदि भी मौके पर पहुंचे। पांच घंटे बाद में भी दोनों बच्चों का पता नहीं चल पाया। सिविल डिफेंस की टीम और ग्रामीण बच्चों की तलाश में जुटी हुई हैं। बहे हुए एक का नाम अंकित माली तो दूसरे का नाम चिंटू है। दिनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed