फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News: MP's Pardi gang had committed theft at the residence of judicial officers

Chittorgarh News: एमपी की पारदी गैंग ने की थी न्यायिक अधिकारियों के आवास पर चोरी, चार गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2024 07:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 01 Aug 2024 07:49 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की पारदी गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का माल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Chittorgarh News: MP's Pardi gang had committed theft at the residence of judicial officers
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के कपासन में 10 दिन पूर्व दो न्यायिक अधिकारियों के आवास पर दिनदहाड़े हुई लाखों की नकदी और आभूषण चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। मध्यप्रदेश की पारदी गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का काफी हद तक माल बरामद कर लिया है। आरोपियों ने चार राज्यों में 50 से अधिक नकबजनी, डकैती, चोरी की वारदात को कबूल किया। चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने गुरुवार शाम को पत्रकार वार्ता में दोनों वारदात का खुलासा किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत 20 जुलाई को कपासन के अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश महेंद्र सोलंकी और अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निष्ठा पांडे के निवास पर दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई थी। आरोपित दोनों न्यायिक अधिकारियों के आवास से लाखों के आभूषण, घड़ियां, नकदी आदि चोरी कर ले गए थे। इस पर पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए थे। पुलिस ने वारदात का खुलासा के लिए कपासन थाना तथा साइबर सेल की एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए तथा करीब 200 सीसी टीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग प्राप्त कर अनुसंधान किया। 
विज्ञापन


इसमें आरोपियों के बारे में जानकारी मिली कि उक्त आरोपित अव्वल दर्जे के नकबजन एवं खूंखार किस्म के अपराधी है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मध्य प्रदेश के भोपाल सीहोर और राजगढ़ जिले के अलग-अलग स्थान पर दबिश दी। संदिग्ध आरोपियों को डिटेन कर के पूछताछ की गई। पुलिस ने वारदात करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने चित्तौड़गढ़ के कपासन सहित कई स्थानों पर वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के आवास से चोरी किया गया करीब 20 तौला सोना, 250 ग्राम चांदी के जेवर तथा ब्रांडेड घड़ियां बरामद कर ली। इनका अनुमानित मूल्य करीब 70 लाख रुपये हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की ओर से वारदात में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है।

इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने इस मामले में मध्यप्रदेश के भोपाल में निशातपुर निवासी सचिन पुत्र साइसिंह पारदी, सिरोही जिले के डोडी निवासी पपूून पुत्र सहिसराज पारदी, सिरोह जिले के दोराह निवासी रूप नारायण पुत्र सज्जनसिंह पारदी तथा रामबाबू पुत्र अमरलाल पारदी को गिरफ्तार किया है। इन चारों ही आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए हैं। गिरफ्तार आरोपित सचिन के खिलाफ 26 तो पपून के खिलाफ कुल 13 प्रकरण दर्ज है 

न्यायिक अधिकारी ही प्रार्थी, चित्तौड़ कोर्ट में किया पेश
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कपासन पुलिस की ओर से चोरी के मामले में गिरफ्तार किए इन आरोपियों को कपासन के न्यायालय में ही पेश करना था। लेकिन प्रकरण की सुनवाई करने वाले न्यायिक अधिकारी ही इस मामले में प्रार्थी है। ऐसे में आरोपियों को चित्तौड़गढ़ न्यायालय में पेश किया गया है। इनसे गहन अनुसंधान किया जा रहा है।


राजस्थान की 32 तो देश की 50 से अधिक वारदात कबूली
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने चित्तौड़गढ़ के अलावा अन्य स्थानों पर की गई वारदात को भी स्वीकार किया है। आरोपियों ने मध्यप्रदेश महाराष्ट्र, गोवा व राजस्थान में 25 से अधिक वारदात करना स्वीकार किया है। वहीं, राजस्थान में भी चित्तौड़गढ़ टोंक, जहाजपुर, जोधपुर, सिरोही राजसमंद, दौसा, नागौर, पाली, बूंदी, अजमेर व जयपुर में 32 वारदात कबूल की है। वही महाराष्ट्र के रत्नागिरी, अमरावती व  लातूर जैसे बड़े शहरों की प्रमुख डकैती की वारदात भी इसी गैंग के द्वारा करना सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed