फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News: MP CP Joshi meets budding bowler Sushila, RCA will provide coaching and other facilities

Chittorgarh News : उभरती गेंदबाज सुशीला से मिले सांसद सीपी जोशी, आरसीए देगा कोचिंग और अन्य सुविधाएं

Mon, 23 Dec 2024 08:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 23 Dec 2024 08:31 PM IST
सार

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने सचिन तेंदुलकर द्वारा एक्स पर की गई पोस्ट के बाद सुर्खियों में आई गेंदबाज बालिका से मुलाकात कर उसे क्रिकेट का बैट भेंट किया। 

विज्ञापन
Chittorgarh News: MP CP Joshi meets budding bowler Sushila, RCA will provide coaching and other facilities
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतापगढ़ जिले की उभरती क्रिकेट प्रतिभा सुशीला मीणा से मुलाकात की। इस दौरान सांसद सीपी जोशी ने शहर के निकट स्थित होटल में बने क्रिकेट कोर्ट में कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा के साथ सुशीला की गेंदों पर बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा कि सुशीला सरल एवं सशक्त है। ग्रामीण क्षेत्र से निकली प्रतिभा एक दिन देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करेगी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सुशीला के गेंदबाजी एक्शन की तुलना जहीर खान से करते हुए एक्स पर एक पोस्ट डाली थी। उसके बाद से सुशीला मीणा लगातार चर्चा में बनी हुई है।
विज्ञापन


सांसद सीपी जोशी ने कहा कि उन्होंने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के संयोजक जयदीप बियाणी से सुशीला के उज्ज्वल भविष्य के लिए कोचिंग और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बात की है। आरसीए सुशीला को कोचिंग, खानपान और सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने आरसीए के संयोजक जयदीप बियाणी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशीला के खेल को आगे बढ़ाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed