फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News: Jamadar of Municipal Council asked for a bribe of 10 thousand, ACB arrested him red handed

Chittorgarh News : बकाया भुगतान के बदले मांगी 10 हजार की रिश्वत, नगर परिषद का जमादार रंगे हाथों गिरफ्तार

Sun, 29 Sep 2024 08:27 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 29 Sep 2024 08:27 AM IST
सार

बकाया भुगतान के ऐवज में दस हजार रुपये की रिश्वत की मांग करने वाले नगर परिषद के जमादार को एसीबी चित्तौड़गढ़ की टीम ने कल रात रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परिवादी से उसके बकाया वेतन और नोटिस फाइल करने के बदले इस राशि की मांग की थी।

विज्ञापन
Chittorgarh News: Jamadar of Municipal Council asked for a bribe of 10 thousand, ACB arrested him red handed
नगर परिषद का आरोपी जमादार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की चित्तौड़गढ़ की टीम ने शनिवार रात नगर परिषद के जमादार जयराज कण्डारा को परिवादी से 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। परिवादी के बकाया वेतन सहित अन्य कार्यों को लेकर यह रिश्वत ली गई थी। एसीबी चित्तौड़गढ़ की टीम ने आरोपित जमादार के आवास की भी तलाशी ली है। 

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की चित्तौड़गढ़ इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी हाजिरी भरने, नोटिस फाइल करवाने एवं बकाया वेतन दिलाने की ऐवज में आरोपित नगर परिषद का जमादार जयराज कण्डारा परिवादी से रिश्वत की मांग कर रहा था। साथ ही उसने कहा कि प्रतिमाह 8 हजार रुपये के हिसाब से पिछले 4-5 माह की मंथली के रूप में 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर उसे परेशान किया जा रहा है। इस पर एसीबी उदयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरविजन और एसीबी की चित्तौड़गढ़ इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रमसिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। इसमें रिश्वत की मांग करना पुख्ता पाया। इसके बाद एसीबी की टीम ने शनिवार रात को मय टीम के ट्रेप कार्रवाई की।
विज्ञापन


योजना के अनुसार चंदेरिया क्षेत्र में ही आरोपित जयराज कण्डारा को परिवादी ने 10 हजार रुपये की रिश्वत दी। इसी दौरान इशारा पाकर एसीबी की टीम ने आरोपित जमादार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है। एसीबी की ओर से मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed