फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News: Huge fire breaks out in closed Honda service center, loss estimated to be in lakhs

Chittorgarh News: बंद होंडा सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

Sun, 20 Oct 2024 08:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 20 Oct 2024 08:44 PM IST
सार

Chittorgarh News: आसपास के निवासियों ने बताया कि कुछ देर पहले ही सर्विस सेंटर की छत पर वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा था। वेल्डिंग के दौरान गिरने वाली चिंगारी से आग लगने की संभावना को देखते हुए जांच चल रही है।

विज्ञापन
Chittorgarh News: Huge fire breaks out in closed Honda service center, loss estimated to be in lakhs
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्तौड़गढ़ के दुर्ग मार्ग स्थित सीके होंडा के सर्विस सेंटर में रविवार दोपहर बाद भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। यह घटना रविवार को तब हुई जब सर्विस सेंटर बंद था और छत पर वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। वेल्डिंग के दौरान भड़की चिंगारी के गिरने से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, आग लगने की घटना अपरान्ह चार बजे के आसपास की है। चित्तौड़गढ़ के निवासियों ने सर्विस सेंटर से धुएं का उठता हुआ गुबार देखा, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने शटर पर लगे ताले तोड़ने का प्रयास किया, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद लोगों ने दमकल विभाग और सर्विस सेंटर के कर्मचारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

 
हालांकि, आग्निशमन केंद्र को सूचित करने के बावजूद दमकल की गाड़ी आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। आग के धुएं ने दूर से भी दिखाई देना शुरू कर दिया, जिससे लोगों की भीड़ और बढ़ गई। कुछ लोगों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिला प्रशासन और पुलिस के जाब्ते ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लोगों को सर्विस सेंटर से दूर किया। एक दर्जन से अधिक दमकल वाहनों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग को नियंत्रित करने के लिए दमकलकर्मियों को सर्विस सेंटर की छत पर लगे टीन शेड को जेसीबी की मदद से तोड़ना पड़ा।
 
लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सर्विस सेंटर के अंदर मौजूद कई महत्वपूर्ण सामग्री, जैसे पार्ट्स, कम्प्यूटर, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गए। इसके साथ ही, सर्विस में खड़े कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।
 
घटना के बाद सीके होंडा के कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग में हुए नुकसान का आंकलन करना शुरू कर दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, आग से लाखों के नुकसान की संभावना है।

 
वहीं, आसपास के निवासियों ने बताया कि कुछ देर पहले ही सर्विस सेंटर की छत पर वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा था। वेल्डिंग के दौरान गिरने वाली चिंगारी से आग लगने की संभावना को देखते हुए जांच चल रही है। सर्विस सेंटर का शटर बंद होने के कारण भी आग को फैलने का समय मिला, जिसके चलते स्थिति और बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed