{"_id":"6694f7c6ee0c04d44d0d4c98","slug":"chittorgarh-after-girlfriend-changed-her-statement-lover-consumed-poison-said-family-members-threatened-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: प्रेमिका के बयान बदलने पर प्रेमी ने जहर खाया, कहा- परिवार वालों ने दी थी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: प्रेमिका के बयान बदलने पर प्रेमी ने जहर खाया, कहा- परिवार वालों ने दी थी धमकी
Mon, 15 Jul 2024 03:50 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:50 PM IST
सार
प्रेमिका के साथ घर से गायब हुए युवक ने प्रेमिका के परिवार वालों पर जान से मारने की धमकी देने और युवती पर दबाव बनाकर उसके बयान बदलवाने का आरोप लगाते हुए विषाक्त पदार्थ खा लिया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला मुख्यालय के सदर थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने विषाक्त का सेवन कर लिया। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। युवक ने समुदाय विशेष की एक युवती के साथ घर से गायब होने के बाद पुलिस पर युवती के बयान बदलवाने और युवती के परिजनों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ शहर में रेलवे कॉलोनी निवासी दीपक पुत्र बबलू मीणा गत 11 जुलाई को एक समुदाय विशेष की युवती के साथ गायब हो गया था। इसे बगरू थाना पुलिस ने पकड़ा और चित्तौड़गढ़ सदर थाने में पेश किया। इसके बाद पुलिस ने बयान दर्ज किए थे। बयानों के आधार पर युवती को उसके परिजनों के साथ भेज दिया था।
विज्ञापन
थाने से लौटने के बाद युवक ने बीती रात विषाक्त सेवन कर लिया, इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस जिला चिकित्सालय पहुंची। युवक ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने दबाव डालकर युवती के बयान बदलवा दिए। उसके बाद युवती के भाइयों की ओर से उसे जान से मारने की धमकी मिली, इससे परेशान होकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने युवक के बयान दर्ज कर लिए हैं, युवक दीपक मीणा का अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन