फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: After coronation, a controversy arose over Vishvaraj Singh's darshan of the family deity

Rajasthan: राजतिलक के बाद विश्वराज सिंह को कुल देवता के दर्शन की मनाही पर तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Mon, 25 Nov 2024 07:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 25 Nov 2024 07:23 PM IST
सार

उदयपुर में राजपरिवार के दो गुटों के बीच झड़प के बाद सिटी पैलेस के बाहर पत्थरबाजी के कारण तनाव बढ़ गया। विधायक के समर्थकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और महल के गेट पर धावा बोलने की कोशिश की। अन्य लोग महल के अंदर से हमला कर रहे थे। तनाव बढ़ने के बाद पुलिस-प्रशासन ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद, विश्वराज सिंह को सिटी पैलेस में प्रवेश की अनुमति दी गई। बाद में उन्होंने अपने कुल देवता और एकलिंगजी के दर्शन किए।

विज्ञापन
Chittorgarh: After coronation, a controversy arose over Vishvaraj Singh's darshan of the family deity
समर्थकों को रोकने में लगी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मेवाड़ राजघराने के विश्वराज सिंह मेवाड़ के सोमवार को हुए राजतिलक के रस्म के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। दरअसल राजतिलक के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ सिटी पैलेस में अपने कुल देवता धूणी के दर्शन के लिए जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही ने सिटी पैलेस में किसी के भी अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगा दी गई। यह रोक महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन की और से लगाई गई है, जिसके चेयरमेन दिवंगत महेंद्र सिंह मेवाड़ के छोटे भाई अरविंद सिंह मेवाड़ है। इसी बात को लेकर राजपूत समाज के एक खेमे में आक्रोश व्याप्त हो गया।

विज्ञापन


बातचीत अभी भी जारी, जिला प्रशासन ने रिसीवरशिप की दिशा में बढ़ाए कदम
देर रात पथराव के कारण हालात और बिगड़ गए। पूरे मामले में कलेक्टर ने कहा, अरविंद कुमार पोसवाल ने कहा, "कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। महल के प्रतिनिधियों के साथ-साथ समाज के प्रतिनिधियों से भी बातचीत चल रही है। हम कुछ मुद्दों पर सहमत हो गए हैं, जबकि कुछ अन्य के लिए बातचीत अभी भी जारी है... जिला प्रशासन ने धूनी माता मंदिर के विवादित स्थल को रिसीवरशिप में लेने की दिशा में कदम बढ़ाया है। अगर दोनों में से कोई भी समूह मामला दर्ज कराना चाहता है, तो वह दर्ज कराया जाएगा
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वराज और उनके समर्थकों ने सिटी पैलेस के बाहर डेरा डाला
सोमवार देर रात आई वीडियो क्लिप में तनाव के बीच सैकड़ों लोगों को विश्वराज के समर्थन में सिटी पैलेस के बाहर डेरा डाले देखा गया। समाचार एजेंसी एएनआई पर जारी वीडियो और सूचना के मुताबिक राजसमंद से भाजपा विधायक और मेवाड़ के महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ और उनके समर्थक महल में प्रवेश करने से रोके जाने के बाद सिटी पैलेस के बाहर डेरा डाले हुए हैं।


देर रात पत्थरबाजी के बाद तनाव बढ़ा, सिटी पैलेस के प्रतिनिधियों के साथ झड़प
बता दें कि मेवाड़ के 77वें महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ का राज्याभिषेक होने के बाद उनका अपने चचेरे भाई डॉ. लक्ष्य राज सिंह मेवाड़ और चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ के साथ विवाद हुआ है। हालात इतने बिगड़े कि पत्थरबाजी भी होने लगी। खबर के मुताबिक पूर्व राजपरिवार का विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब भाजपा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ के समर्थकों ने सिटी पैलेस के प्रतिनिधियों के साथ झड़प की। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से पथराव की भी खबर है। वीडियो में कई उग्र लोगों को पत्थर फेंकते देखा जा सकता है।


कलेक्टर अरविंद पोसवाल और एसपी योगेश गोयल सतर्क
राजतिलक के बाद चित्तौड़गढ़ से लौटने पर सिटी पैलेस के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने सिटी पैलेस में घुसने की कोशिश की। यह लोग सिटी पैलेस में विश्वराज सिंह मेवाड़ का प्रवेश कराने पर अड़े रहे। बड़ी संख्या में पुलिस बल आक्रोशित लोगों को रोकता रहा। खुद कलेक्टर अरविंद पोसवाल और एसपी योगेश गोयल ने स्थिति पर नजर रखी। इसके बाद में विश्वराज सिंह द्वारा दर्शन किए जाने पर सहमति बनी और वह सिटी पैलेस में प्रवेश कर गए। 



ये है विवाद
बता दें कि पिछले दिनों मेवाड़ राज परिवार के ज्येष्ठ पुत्र महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन हो गया था। मेवाड़ राज परिवार की परंपरा के अनुसार महेंद्र सिंह मेवाड़ के पुत्र विश्वराज सिंह का सोमवार को चित्तौड़गढ़ स्थित फतेह प्रकाश महल में राजतिलक समारोह आयोजित किया गया था। सोमवार को ही विभिन्न समाचार पत्रों में दिवंगत महेंद्र मेवाड़ के छोटे भाई अरविंद सिंह मेवाड़ की अध्यक्षता वाली ट्रस्ट की ओर से एक आम सूचना जारी की गई, जिसमें सिटी पैलेस ओर एकलिंग जी मंदिर में किसी भी तरह से अनादिकृत प्रवेश पर रोक की बात कही गई। 

विवाद के बाद हुए कुल देवता के दर्शन
राजतिलक के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ का सिटी पैलेस में अपने कुल देवता के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने जाने पहुंचे उनके साथ हजारों की संख्या में समाजजन थे, जिन्होंने सिटी पैलेस में जाने की कोशिश की। विवाद की स्थिति बनी। पुलिस और प्रशासन के आला अफसर दोनों पक्षों में बातचीत कराने की कोशिश की और विश्वराज सिंह द्वारा कुल देवता के दर्शन करने पर सहमति बनी। बाद में विश्वराज सिंह मेवाड़ ने सिटी पैलेस में धोनी के साथ ही एकलिंग जी के भी दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed