{"_id":"66d702e500146866790bbdda","slug":"chittorgarh-a-visitor-drowned-in-the-suraj-kund-of-chittorgarh-fort-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh: चित्तौड़ दुर्ग के सूरज कुंड में दर्शनार्थी डूबा, पांच घंटे की तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh: चित्तौड़ दुर्ग के सूरज कुंड में दर्शनार्थी डूबा, पांच घंटे की तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग
Tue, 03 Sep 2024 06:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:07 PM IST
सार
चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध चित्तौड़ दुर्ग स्थित सूरज कुंड में सोमवार को मध्यप्रदेश के धार से आए एक दर्शनार्थी की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने 10-12 सदस्यीय ग्रुप के साथ धार्मिक यात्रा पर था।
विज्ञापन
कुंड में डूबे युवक की तलाश करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्तौड़ दुर्ग स्थित सूरज कुंड में सोमवार को एक दर्शनार्थी की डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक मध्यप्रदेश के धार जिले से आया था, जो अपने 10-12 सदस्यीय ग्रुप के साथ धार्मिक यात्रा पर निकला हुआ था। इस ग्रुप ने खाटू श्याम और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन किए थे, और इसी क्रम में चित्तौड़ दुर्ग पर स्थित कालिका माता मंदिर में भी दर्शन के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
दुर्ग पर दर्शन के बाद ग्रुप के एक सदस्य ने सूरज कुंड में नहाने का निर्णय लिया। सूरज कुंड काफी गहरा है और लंबे समय से इसकी सफाई भी नहीं हुई है। जैसे ही युवक कुंड में उतरा, वह डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग के आस-पास के लोग वहां इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। हालांकि, पांच घंटे की तलाश के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल पाया था। कुंड की गहराई और उसकी सफाई न होने के कारण तलाश में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक को नहीं ढूंढा जा सका था।
विज्ञापन
इस घटना ने धार्मिक यात्रा पर निकले लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया है और यह हादसा सुरक्षात्मक उपायों की कमी की ओर भी इशारा करता है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सूरज कुंड की सुरक्षा और सफाई के मुद्दे पर भी विचार किया जा रहा है।