{"_id":"66f42dbd75979b26b6002c46","slug":"chittorgarh-33-gas-cylinders-recovered-from-a-house-logistic-department-action-against-illegal-gas-refilling-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh : ईडरा गांव के एक मकान से 33 गैस सिलेंडर बरामद, अवैध गैस रीफिलिंग के खिलाफ रसद विभाग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh : ईडरा गांव के एक मकान से 33 गैस सिलेंडर बरामद, अवैध गैस रीफिलिंग के खिलाफ रसद विभाग की कार्रवाई
Wed, 25 Sep 2024 09:05 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 25 Sep 2024 09:05 PM IST
सार
जिले में रसद विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत डूंगला उपखंड के ईडरा गांव में विभाग ने एक मकान से 33 गैस सिलेंडर पकड़े हैं। गांव के एक मकान से इतनी बड़ी तादाद में गैस सिलेंडरों का मिलना चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य सरकार के निर्देश पर चित्तौड़गढ़ जिले में रसद विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रसद विभाग की टीम को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उदयपुर सिक्स लेन पर डूंगला उपखंड क्षेत्र में आने वाले ईडरा गांव में दबिश देकर विभाग ने एक मकान से 33 गैस सिलेंडर पकड़े हैं। एक गांव में इतनी संख्या में गैस सिलेंडर पकड़ा जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। इसके अलावा रसद विभाग की टीम ने मंगलवाड चौराहे पर भी कार्रवाई की, जहां से टीम ने पांच किलो वजनी 7 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।
विज्ञापन
रसद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को प्रवर्तन अधिकारी सुमन के नेतृत्व में विभाग की टीम डूंगला उपखंड क्षेत्र में पहुंची। यहां मंगलवाड चौराहे से आगे ईडरा गांव में नरेश पाटीदार के आवास पर तलाशी ली तो 24 घरेलू और 7 कमर्शियल बड़े 19 किलो वजनी और 2 कमर्शियल 5 किलो वजनी गैस सिलेंडर पकड़े। टीम की कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। इसके बाद टीम पुनः मंगलवाड चौराहे पर पहुंची, जहां राजस्थान गैस सर्विस पर दबिश दी और यहां से अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे 5 किलो वजनी 7 कमर्शियल गैस सिलेंडर पकड़े। टीम इससे पहले कपासन, राशमी, चित्तौड़गढ़ शहर एवं बेगूं तहसील में कार्रवाई कर चुकी है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी सुमन तिवारी, हिमांशु जोशी व जितेंद्र सैनी की टीम मौजूद थी।
विज्ञापन