{"_id":"66b0402f99075556c508dec9","slug":"chittorgarh-158-boxes-of-illicit-liquor-seized-during-blockade-3-accused-arrested-along-with-two-vehicles-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh : नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब की 158 पेटी जब्त, दो वाहनों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh : नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब की 158 पेटी जब्त, दो वाहनों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon, 05 Aug 2024 08:30 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 05 Aug 2024 08:30 AM IST
सार
कार की एस्कॉर्टिंग में जा रही अवैध शराब से भरी पिकअप पर जिले की सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 158 पेटी अवैध शराब बरामद की है। नाकाबंदी के दौरान की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार की एस्कॉर्टिंग में जा रही अवैध शराब से भरी पिकअप पर जिले की सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 158 पेटी अवैध शराब बरामद की है। नाकाबंदी के दौरान की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जिले की सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप में ले जाई जा रही 158 पेटी अवैध शराब की जब्त की है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब का परिवहन कर रही पिकअप को एक कार द्वारा एस्कॉर्ट किया जा रहा था लेकिन नाकाबंदी में ज्यादा दूरी नहीं होने के कारण दोनों वाहन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। चित्तौड़गढ़ पुलिस ने लंबे समय बाद अवैध शराब के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि सदर थानाधिकारी गजेंद्र सिंह के सुपरविजन में टीम की ओर से नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान भीलवाड़ा की ओर से आई पिकअप को रुकवाया गया, पुलिस को देखकर चालक व खलासी घबराए हुए थे। वहीं इससे कुछ ही आगे एक कार भी चल रही थी, जिसे भी रुकवाया गया था। पुलिस टीम की जांच में पता चला कि पिकअप में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था और कार चालक द्वारा पिकअप को एस्कॉर्ट किया जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने पिकअप की जांच की तो उसमें 158 पेटी अवैध शराब मिली। इस पर पुलिस ने पिकअप के चालक दीपक पुत्र राधेश्याम टांक, दीपक पुत्र अंबालाल चौधरी तथा कार चालक लोकेश पुत्र मिट्ठूलाल चौधरी को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 19/56 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में जब्त की गई शराब के संबंध में आरोपियों से पूछताछ जारी है।