फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Children use social media or not Former CM Vasundhara Raje gave answer through story of her son

Bikaner: सोशल मीडिया का उपयोग बच्चे करें या नहीं, वसुंधरा ने बेटे की कहानी के जरिये दिया इसका जवाब

Mon, 10 Oct 2022 05:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Oct 2022 05:54 PM IST
सार

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बच्चों के मोबाइल उपयोग और दुरुपयोग को लेकर अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चिंता जताई। साथ ही कहा कि अभिभावक की बच्चों के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
Children use social media or not Former CM Vasundhara Raje gave answer through story of her son
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीकानेर जिले में दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सोमवार को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान राजे ने सामाजिक स्तर पर हुए बदलाव, महिलाओं की जिम्मेदारियों, सोशल मीडिया के प्रयोग और उसके दायरे को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन


वसुंधरा राजे ने बच्चों के मोबाइल के उपयोग और दुरुपयोग को लेकर अभिभावकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी। वसुंधरा ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, अभिभावक की बच्चों के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है, जिसका उनको निर्वहन करना चाहिए।
विज्ञापन


राजे ने कहा, बच्चों को लेकर अभिभावक भी अपनी जिम्मेदारी समझें। राजे ने अपने बेटे सांसद दुष्यंत सिंह से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हुए कहा, बचपन में वह दोस्तों के साथ सचिओल या बाजार जाते और मैं उन्हें केवल 50 रुपये देती थी। जबकि उनका ऐसा मानना था कि मैं उन्हें बहुत कुछ दे सकती हूं, लेकिन सिर्फ 50 रुपये ही देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को लेकर उनके दोस्त भी उनसे कहते थे। दुष्यंत वापस मुझसे जब भी सवाल करते तो मैं सिर्फ उन्हें इतना ही कहती कि दुकान पर जाकर 50 रुपये में जो सामान मिलता है, उसे खरीदो और उससे ही अपनी प्राथमिकता तय करो कि तुम्हें क्या खरीदना है और क्या नहीं। उन्होंने कहा, मैं अब भी दुष्यंत सिंह से यही कहती हूं कि जो मैंने तुम्हें सिखाया, वह तुम भी अपने बच्चों को सिखाओ। हालांकि दुष्यंत इस बात पर कहते हैं कि अब समय बदल गया है, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि अभिभावकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।


सर्किट हाउस में आमजन से मुलाकात के बाद राजे पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के आवास पहुंचीं। इसके बाद बीकानेर सरेह नथानिया गोचर में देवी सिंह भाटी की ओर से बनाई जा रही चारदीवारी और गोचर संरक्षण को लेकर किए जा रहे काम को देखा। इसके बाद वह पूर्व विधायक दिवंगत गोपाल जोशी के परिवारजनों से मिलीं और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed