फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chief Minister Son Vaibhav Gehlot And Speaker Cp Joshi Video Goes Viral Over Rajasthan Political Crisis

अब राजस्थान के रण में स्पीकर और सीएम के बेटे की बातचीत का वीडियो वायरल, हड़कंप

Thu, 30 Jul 2020 01:55 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 30 Jul 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Son Vaibhav Gehlot And Speaker Cp Joshi Video Goes Viral Over Rajasthan Political Crisis
वैभव गहलोत-स्पीकर सीपी जोशी - फोटो : Facebook

राजस्थान में जारी सियासी खींचतान में जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। वहीं, अब सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के एक वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले कथित ऑडियो टेप का मुद्दा भी राजस्थान की सियासत में भूचाल लेकर आया था। 

विज्ञापन


दरअसल, एक दिन पहले ही सीएम के बेटे वैभव गहलोत ने राजस्थान के स्पीकर सीपी जोशी के घर जाकर मुलाकात की थी। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन तस्वीरों के माध्यम से पता चल रहा है कि वैभव उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने गए थे। हालांकि, अब इस मुलाकात का एक वीडियो सामने निकलकर आया है, जिसमें स्पीकर और वैभव के बीच सरकार को बचाने को लेकर चर्चा की जा रही है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: राजस्थान: गहलोत की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक शुरू, बसपा विधायकों के मामले पर सुनवाई आज
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो में स्पीकर को कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर 30 आदमी निकल जाते हैं (पार्टी छोड़ देते हैं) , तो आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं। मुलाकात का यह वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


स्पीकर कह रहे हैं, 'मामला अभी बहुत टफ है।' इसके जवाब में वैभव कहते हैं, 'राज्यसभा चुनाव के बाद 10 दिन निकाला फिर वापस रखा।' इस पर जोशी कहते हैं, '30 आदमी निकल जाते हैं तो आप कुछ नहीं कर सकते। हल्ला करके रह जाते, वो सरकार गिरा देते। अपने हिसाब से उन्होने कांटैक्ट किया इसलिए हो गया। दूसरे के बस की बात नहीं थी।'

भाजपा ने बोला हमला
दूसरी तरफ, इस वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा गहलोत सरकार पर हमलावर हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि गहलोत सरकार को बचाने के सबसे ज्यादा चिंता स्पीकर सीपी जोशी और सीएम के बेटे वैभव गहलोत को हो रही है। इस वीडियो से स्पीकर की भूमिका के साथ-साथ पूरे सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed