{"_id":"3d0afb4e-3230-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"center-should-increase-number-of-subsidized-cylinders-gahlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियायती सिलेंडर की संख्या बढ़ाए केंद्र : गहलोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियायती सिलेंडर की संख्या बढ़ाए केंद्र : गहलोत
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 19 Nov 2012 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र से रियायती गैस सिलेंडर की संख्या बढ़ाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों के बाद भी जनता मंहगाई की मार झेल रही है। उन्होंने पुरजोर ढंग से केंद्र से रियायती सिलेंडर की संख्या बढ़ाने की मांग की। यह बात मुख्यमंत्री ने राजधानी में सी-जोन बाईपास पर आम्रपाली मार्ग, गांधी पथ पर फ्लाईओवर और वैशाली मार्ग पर अंडरपास के रविवार को आयोजित लोकार्पण समरोह के दौरान कही।
विज्ञापन
अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने सिलेंडर, डिजल में सब्सिडी और निशुल्क दवा योजना के जरिए महंगाई कम करने का प्रयास किया है, लेकिन फिर भी महंगाई से जनता परेशान है। राज्य द्वारा अतिरिक्त सिलेंडर देने पर होने वाले खर्च पर उन्होंने कहा कि तीन अतिरिक्त सिलेंडर रियायती दर पर देने से राज्य सरकार पर 800 करोड़ का भार आएगा। इस राशि का इस्तेमाल जनहित के अन्य कार्यों में भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने केंद्रीय मेंत्री सीपी जोशी की ओर इशारा करते हुए कहा कि सीपी जोशी राज्य पर अतिरिक्त सिलेंडरों से आने वाले भार को समझेंगे। उन्होंने कहा कि जोशी यह भावना यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तक जरूर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन