फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   cbi filed case against gehlot and pilot

गहलोत, पायलट के खिलाफ सीबीआई में मामला दर्ज

Fri, 28 Aug 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 28 Aug 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
cbi  filed case against gehlot and pilot

राजस्थान में पिछली सरकार के समय 108 एम्बुलेंस के संचालन के टेंडर में गडबड और करीब ढाई करोड रूपए के गबन के मामले में सीबीआई ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट, राजस्थान के तत्काकलीन चिकित्सा मंत्री दुर्रू मियां और संचालनकर्ता कम्पनी जिगित्सा के संचालक मण्डल में कथित रूप से शामिल तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री पी. चिदम्बरम के पुत्र कार्ति चिदम्बरम तथा अन्य के खिलाफ धोखाधडी, अपराधिकषडयंत्र आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


राजस्थान में पिछली सरकार के समय सरकारी एम्बुलेंस सेवा 108 के संचालन के लिए जिगित्सा कम्पनी को ठेका दिया गया था। जयपुर के पूर्व कार्यवाहक महापौर पंकज जोषी ने ठेका देने और बाद में इसके संचालन में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उपरोक्त सभी लोगों के खिलााफ पुलिस में मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


मौजूदा सरकार के आने के बाद यह मामला सीआईडी को जांच के लिए सौंप दिया, क्योंकि इसमें जनप्रतिनिधियों को नामजद किया गया था।

यह था मामला

cbi  filed case against gehlot and pilot

इसके बाद पिछले वर्ष अक्टूबर में यह मामला सीबीआई को सौंपने की सिफारिष कर दी गई। सीबीआई ने अब इस मामले में पुलिस में दर्ज रिपोर्ट को आधार मानते हुए उपरोक्त सभी लोगों के खिलाफ धोखाधडी, दस्तावेजों से छेडछाड और अपराधिाकषडयंत्र का मामला दर्ज किया है। सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट के लिए पुलिस में दर्ज रिपोर्ट को ही आधार बनाया गया है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि तत्कालीन सरकार ने एम्बुलेंस संचालन का ठेका जिगित्सा कम्पनी को देने के लिए नियमों से छेडछाड की और बाद में सेवा संचालन के दौरान कम्पनी द्वारा अनियमितताएं कर ढाई करोड रूपए की हेराफेरी की गई।

रिपोर्ट में पायलट, कार्ति चिदम्बरम, रवि कृष्णा और ष्वेता मंगल के नाम इस आधार परशामिल किए गए कि ये उस समय कथित रूप से कम्पनी के संचालक मण्डल में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed