{"_id":"644df0f5190882a4fd075d15","slug":"case-filed-against-shekhawat-at-chittorgarh-police-station-for-calling-chief-minister-gehlot-ravana-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh: मुख्यमंत्री गहलोत को 'रावण' कहने पर फंसे शेखावत, सुरेंद्र सिंह जाड़ावत की शिकायत पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh: मुख्यमंत्री गहलोत को 'रावण' कहने पर फंसे शेखावत, सुरेंद्र सिंह जाड़ावत की शिकायत पर केस दर्ज
Sun, 30 Apr 2023 10:09 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 30 Apr 2023 10:09 AM IST
सार
बीजेपी की जन आक्रोश रैली में सीएम अशोक गहलोत को 'राजनीति का रावण' कहने पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर चित्तौड़गढ़ सदर थाने में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सीएम अशोक गहलोत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्तौड़गढ़ में शुक्रवार को बीजेपी की जन आक्रोश रैली में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने भाषण में राजस्थान सरकार पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने सीएम अशोक गहलोत को 'राजनीति का रावण' कहकर संबोधित किया था। इस बयानबाजी को लेकर अब उनके खिलाफ चित्तौड़गढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एफआईआर राजस्थान धरोहर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत की शिकायत पर दर्ज की गई है। उन्होंने ने शेखावत अपमानजन बयान के लिए चित्तौड़गढ़ सदर थाने में शिकायत की थी। बता दें कि गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान पर सीएम अशोक गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा था कि, 'मैं रावण हूं तो आप राम बन जाओ।
विज्ञापन
सरकार के प्रति घृणा फैलाने का आरोप
एफआईआर में सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि 27 अप्रैल को बीजेपी की तरफ से एक सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में काफी तादाद में लोगों को जुटे थे। उस दौरान उसमें गजेन्द्र सिंह मुख्य वक्ता के रूप में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सरेआम मंच से समाज में धार्मिक विद्वेष उत्पन्न किया। इस दौरान मंच पर उपस्थित अन्य नेताओं ने भी उनका समर्थन किया। एफआईआर में यह भी कहा गया कि यह कि उन्होंने सार्वजनिक मंच से राजस्थान सरकार एवं राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ झूठे तथ्य प्रकट कर समाज में सरकार के प्रति घृणा और अवमान कारित कर राजद्रोह का अपराध कारित किया है। मुख्यमंत्री के खिलाफ गलत और भ्रामक तथ्य आमजन के सामने रखकर भड़काने का प्रयास किया है। आरोप लगाया गया है कि गजेन्द्र सिंह ने प्रतिष्ठा धूमिल करने के आशय से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को 'राजनीति का रावण' से संबोधित करते हुए अपमानित किया है।
विज्ञापन