{"_id":"637f1d18f64045306537e746","slug":"car-and-bike-collision-in-tonk-husband-and-wife-died-two-children-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: टोंक में कार और बाइक की टक्कर, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: टोंक में कार और बाइक की टक्कर, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल
Thu, 24 Nov 2022 12:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 24 Nov 2022 12:58 PM IST
सार
राजस्थान में टोंक जिले से होकर गुजरने वाले मालपुरा-जयपुर हाइवे पर ग्राम जयसिंहपुरा के निकट कार और बाइक की टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे में दो बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में कार क्षतिग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत और दो बच्चे घायल हुए हैं। यह हादसा मालपुरा-जयपुर हाइवे पर हुआ, कार और बाइक की आपस में टक्कर हो गई थी। सूचना पर एएसआई रमेश चंद मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार रात को मालपुरा से बाइक सवार रामकिशोर जांगिड़ (40) अपनी पत्नी सुनीता जांगिड़ (38) और दो बच्चे वंश (8) और दीपक (13) के साथ अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान थाना डिग्गी के आगे जयसिंहपुरा मोड़ के निकट स्विफ्ट कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को डिग्गी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सीय परीक्षण के बाद रामकिशोर जांगिड़ की मौत हो गई और गंभीर घायल सुनीता जांगिड़ को जयपुर रेफर किया गया। एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान सुनीता की भी मौत हो गई। दोनों गंभीर घायल बच्चों को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर एएसआई रमेश चंद मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की मौका मुआयना किया। अस्पताल में जाकर परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल में पहुंचे। दोनों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। पति-पत्नी अपने बच्चों सहित मालपुरा में किराए के मकान से रहते थे। पति मंडी में मजदूरी का कार्य करता था और सर्दी होने की वजह से जरसी और स्वेटर बेचने का कार्य कर रहा था।
विज्ञापन