{"_id":"651a9530b524f59928097ac8","slug":"bus-full-of-passengers-overturned-in-pochhina-village-jaisalmer-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: जैसलमेर के सरहदी इलाके में बस हादसा; सेना ने बचाई यात्रियों की जान, 12 से ज्यादा लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: जैसलमेर के सरहदी इलाके में बस हादसा; सेना ने बचाई यात्रियों की जान, 12 से ज्यादा लोग घायल
Mon, 02 Oct 2023 03:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 02 Oct 2023 03:32 PM IST
सार
जैसलमेर शहर कोतवाली और खुहड़ी थाना पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद रास्ते से गुजर रहे भारतीय सेना के जवानों और ग्रामीणों ने यात्रियों की जान बचाई।
विज्ञापन
घायलों को लाया गया अस्पताल।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
भारत-पाक सरहद पर बसें सरहदी जिले जैसलमेर के पोछिना गांव से जैसलमेर शहर आ रही निजी ट्रैवेल्स की एक बस सोमवार को गाय को बचाने के चक्कर में पलट गई। यात्रियों से भरी गाड़ी पलटने से चीख पुकार मच गई। हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनका जवाहिर अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
रास्ते से गुजर रहे भारतीय सेना के जवानों और ग्रामीणों ने इस दौरान घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला। दुर्घटना की जानकारी खुहड़ी थाना पुलिस को दी गई। उसके बाद 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। 12 से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को निजी गाड़ियों और 108 एंबुलेंस की सहायता से जैसलमेर शहर स्थित जवाहिर अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
वहीं, खबर लिखने तक किसी की भी मौत का मामला सामने नहीं आया है। इस दौरान जैसलमेर शहर कोतवाली और खुहड़ी थाना पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन