फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bus full of laborers caught fire in Bharatpur saved life by jumping

Rajasthan: भरतपुर में मजदूरों से भरी बस में लगी आग, कूदकर बचाई जान, फिर दमकल ने पाया काबू

Thu, 21 Dec 2023 02:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 21 Dec 2023 02:29 PM IST
सार

Bharatpur News: भरतपुर जिले के डीग इलाके में मजदूरों से भरी बस में आग लग गई। मजदूर ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
Bus full of laborers caught fire in Bharatpur saved life by jumping
हादसे के बाद बस जलकर हुई खाक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग इलाके के नगर विधनसभा थाना क्षेत्र जालूकी के गांव चिरावल गुर्जर के पास मजदूरों से भरी बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मजदूर बस में से कूदकर बाहर निकले और अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात एक निजी कंपनी की बस अलवर से मजदूरों को छोड़ते हुए कठूमर की तरफ जा रही थी। इस दौरान अलवर रोड स्थित गांव ढंडाका-चिरावल गुर्जर के पास बस में अचानक आग लग गई। जिससे बस में सवार मजदूरों में हड़कंप मच गया। आग के विकराल रूप धारण करने से पहले मजदूरों समेत चालक और परिचालक ने बस से कूद गए। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर सीकरी और डीग से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि वायरिंग शॉर्ट होने के कारण बस में आग लगी थी। आग लगने से  सड़क मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे थाना अधिकारी हनुमान सहाय और जालूकी पुलिस ने आग बुझवाकर यातायात शुरू कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed