{"_id":"62519fe2975ccb098671e854","slug":"bus-fire-in-nagaur-a-major-accident-averted-due-to-driver-understanding","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक हो तो ऐसा: आग लगी तो सवारियों को नीचे उतारा, फिर अस्पताल से दूर ले गया जलती हुई बस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक हो तो ऐसा: आग लगी तो सवारियों को नीचे उतारा, फिर अस्पताल से दूर ले गया जलती हुई बस
Sat, 09 Apr 2022 08:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 09 Apr 2022 08:32 PM IST
सार
नागौर में बस लगने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बड़ा हादसा होने से बचा लिया। इस दौरान बस में करीब 20 सवारियां मौजूद थीं और बस अस्पताल के बाहर खड़ी थी।
विज्ञापन
इस तरह बस में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के नागौर में एक निजी बस में आग लग गई। कुछ ही देर में आग बस को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान उसमें करीब 20 सवारियां मौजूद थी। चालक ने समझदारी दिखाते हुए सवारियों को समय रहने नीचे उतार दिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार को नागौर से फलौदी जाने वाली एक निजी बस राजकीय चिकित्सालय के पास खड़ी थी। इस दौरान सवारियां और चालक बस में मौजूद थे। शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक बस की छत पर आग लग गई। वहां कूलर में लगाई जाने वाली घास भी रखी थी। इस कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। चालक ने यात्रियों को नीचे उतारा और खुद बस को दूर ले जाने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि लगी आग बस को अस्पताल से दूर ले जाने के लिए चालक बार-बार उसे आगे-पीछे कर रहा है। इस दौरान जलती हुई घास छत से नीचे गिर रही थी। इसके बाद भी चालक हिम्मत दिखाते हुए बस को अस्पताल से दूर ले गया। वहां मौजूद लोगों ने आग को बुझाया।
विज्ञापन