फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi News: Minor raped at Jaipur bus stand, police arrest bus conductor and his accomplice

Bundi News: जयपुर बस स्टैंड पर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने बस कंडक्टर और साथी को गिरफ्तार किया

Fri, 29 Aug 2025 07:50 AM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Fri, 29 Aug 2025 07:50 AM IST
सार

बूंदी पुलिस ने जयपुर के सिंधी कैम्प बस स्टैंड पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
Bundi News: Minor raped at Jaipur bus stand, police arrest bus conductor and his accomplice
photo

विस्तार

बूंदी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत नाबालिग बालिका के साथ जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड में दुष्कर्म करने के मामले में बस कंडक्टर और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि वृत्त बूंदी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी मीणा ने बताया कि 11 अगस्त को फरियादी ने थाना सदर, बूंदी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी सुबह 7:30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन दोपहर 1 बजे स्कूल से लौटने के बाद घर नहीं आई। स्कूल में तलाश के बाद भी वह नहीं मिली। फरियादी ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने नाबालिग बालिका को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाने और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मौत का लाइव वीडियो!: चौराहा पार करते समय कैंपर ने मारी टक्कर, तीन फीट उछला बाइक सवार दूर जा गिरा, मौके पर मौत


निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस उप अधीक्षक बूंदी, अरुण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने 21 अगस्त को आरोपी मानवेन्द्र सिंह तोमर (33 वर्ष) पुत्र बृजमोहन सिंह तोमर को गिरफ्तार किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी जब्त किया।

जांच के दौरान पीड़िता ने बताया कि जयपुर में भी उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। पुलिस उप अधीक्षक वृत्त बूंदी के नेतृत्व में गठित टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया और तकनीकी सूचनाओं का विश्लेषण कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की। काफी प्रयासों के बाद रोडवेज बस कंडक्टर और उसके रिश्तेदार को डिटेन किया गया और अनुसंधान के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल मामले में अनुसंधान जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed