{"_id":"67b9630def0d81dba50fb3e0","slug":"mother-and-son-accused-of-attacking-police-ream-arrested-bundi-news-c-1-1-noi1383-2654345-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi: पुलिस पर फायरिंग करने वाले मां-बेटे चढ़े कानून के हत्थे, मुख्य आरोपी रामराज पहले ही सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi: पुलिस पर फायरिंग करने वाले मां-बेटे चढ़े कानून के हत्थे, मुख्य आरोपी रामराज पहले ही सलाखों के पीछे
Sat, 22 Feb 2025 11:24 AM IST
बूँदी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: बूँदी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:24 AM IST
सार
हिण्डोली थाना पुलिस ने कोटा पुलिस टीम पर फायरिंग और हमले के मामले में वांछित मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। मामले के अनुसार विभिन्न धाराओं के तहत कोटा पुलिस आरोपी को पकड़ने बासनी गांव गई थी, जहां उसने परिवार के साथ पुलिस पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विस्तार
हिण्डोली थाना पुलिस ने कोटा पुलिस टीम पर फायरिंग और हमले के मामले में वांछित मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मुख्य आरोपी रामराज समेत दो अन्य को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि हिण्डोली थानाधिकारी सहदेव सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी सुरेश कुमार और संतरा देवी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। मामला 24 मई 2024 का बताया जा रहा है, जब कोटा के आनंदपुरा थाने की टीम रामराज को पकड़ने हिण्डोली के बासनी गांव पहुंची थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रामराज के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था, जिसके चलते कोटा पुलिस उसे पकड़ने हिण्डोली थाना के बासनी गांव में पहुंची थी। वहां रामराज ने अपने बेटों सुरेश, दुर्गेश, महेन्द्र और पत्नी संतरा देवी के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने हथियारों से लैस होकर पुलिस पर फायरिंग की और रामराज पुलिस की मोटर साइकिल लेकर परिवार सहित जंगलों में फरार हो गया था।
विज्ञापन
घटना के बाद हिण्डोली पुलिस ने मुख्य आरोपी रामराज, दुर्गेश और महेन्द्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था लेकिन रामराज का बेटा सुरेश (30) और पत्नी संतरा देवी (46) तब से ही फरार थे।
कांस्टेबलों की कड़ी निगरानी और जांच टीम की कोशिशों के बाद सुरेश और संतरा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें भी जेल भेज दिया गया। पहले भी इसी गिरोह ने पुलिस टीम पर हमला कर फरार होने की कोशिश की थी। मामले की गहन जांच की जा रही है और हिण्डोली थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।