{"_id":"67c489a05d7fbdc79d0f1149","slug":"driver-dies-due-to-blast-while-filling-air-in-tire-of-jab-machine-bundi-news-c-1-1-noi1383-2685431-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi News: जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ ब्लास्ट, 10 फीट हवा में उछला ड्राइवर, इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi News: जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ ब्लास्ट, 10 फीट हवा में उछला ड्राइवर, इलाज के दौरान हुई मौत
Mon, 03 Mar 2025 07:41 AM IST
बूँदी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: बूँदी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 07:41 AM IST
सार
बूंदी के हिंडौली उपखंड के दरा का नया गांव में जेसीबी के टायर में हवा भरते समय अचानक टायर ब्लास्ट हो गया, जिससे चालक के सिर में गंभीर चोट लगने से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में दुकानदार भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
विस्तार
जिले के हिंडौली उपखंड में दबलाना थाना क्षेत्र स्थित दरा का नया गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जेसीबी के टायर में हवा भरते समय अचानक टायर फट गया, जिससे चालक 10 फीट हवा में उछल गया और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दरा का नया गांव निवासी पवन कुमार (32) पुत्र मदन सिंह ओड रविवार को एक पंचर की दुकान पर जेसीबी के टायर का पंचर ठीक करवा रहा था। इसके बाद वह स्वयं ही टायर में हवा भरने लगा। इसी दौरान अचानक टायर ब्लास्ट हो गया, जिससे टायर में लगे लोहे के कड़े से पवन के सिर पर गंभीर चोट लग गई। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे बूंदी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए कोटा के निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया लेकिन इलाज के दौरान पवन कुमार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल भंवरसिंह शक्तावत कोटा अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे में घायल दुकानदार का इलाज बूंदी अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन