फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bundi News ›   Bundi: Traditional welcome to the tourists in Bundi Mahotsav, overwhelmed with hospitality at Sukh Mahal

Bundi : बूंदी महोत्सव में पधारे पावणों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत, सुख महल में मीठी मनुहार ने अभिभूत किया

Tue, 19 Nov 2024 04:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 19 Nov 2024 04:38 PM IST
सार

जिला मुख्यालय पर चल रहे बूंदी महोत्सव के दूसरे दिन सुख महल में आयोजित कार्यक्रम में विदेशी पावणे मीठी मनुहार से अभिभूत दिखाई दिए। यहां विभिन्न गणमान् नागरिकों की मौजूदगी में पावणों का साफे बांधकर स्वागत किया गया।
 

विज्ञापन
Bundi: Traditional welcome to the tourists in Bundi Mahotsav, overwhelmed with hospitality at Sukh Mahal
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूंदी महोत्सव के दूसरे दिन भी विविध मनोहारी कार्यक्रमों का दौर जारी रहा। सुख महल में सुरम्य प्राकृतिक छटा के बीच देशी-विदेशी पावणों की देशी व्यंजनों से मनुहार की गई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महावीर कुमार शर्मा, प्रवर्तन अधिकारी शिवजीराज जाट, सहायक पर्यटन अधिकारी प्रेम शंकर, नूपुर मालव निर्मल मालव, गाइड अश्विनी कुक्की पेनसु सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने मेहमानों की खातिरदारी करते हुए हाड़ौती के पसंदीदा व्यंजन कत्त बाफले से उनका सत्कार किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान पावणों को साफे और रक्षा सूत्र बांधे गए और रोली और अक्षत से उनका तिलक किया गया। संस्कृति संस्था की ओर से शालिनी विजय एवं सहयोगी सदस्यों ने विदेशी सैलानियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विदेशी महिलाओं को रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनाई गईं और मेंहदी से हाथ सजाए गए। विदेशी मेहमान इस मान-मनुहार से बहुत अभिभूत नजर आए और इस आयोजन को सराहते रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने कच्छी घोड़ी नृत्य और अन्य नृत्य गीतों से समा बांधा। विदेशी सैलानी लोक कलाकारों के साथ थिरकते दिखे। इस दौरान कैनवास पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें बूंदी जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर की छवि को दर्शाया गया। इस अवसर पर  इंटेक संस्थान संयोजक राजकुमार दाधीच, संस्कृति संस्था अध्यक्ष शालिनी विजय , मिथिलेश दाधीच, पुरुषोत्तम पारीक, के.सी. वर्मा, शालिनी विजय, अशोक शर्मा तलवास, दिनेश विजयवर्गीय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed