फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi News RSCPCR took cognizance in case of excess of five year old girl, sought report from SP

Bundi News: पांच साल की बच्ची से ज्यादती मामले में RSCPCR ने लिया प्रसंज्ञान, एसपी से मांगी रिपोर्ट

Thu, 08 Jun 2023 08:12 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 08 Jun 2023 08:12 AM IST
सार

राजस्थान के बूंदी जिले में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ ज्यादती के प्रयास मामले में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रसंज्ञान लिया है। आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने पुलिस अधीक्षक को आरोपी के खिलाफ तीन दिन में रिपोर्ट पेश करने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
 

विज्ञापन
Bundi News RSCPCR took cognizance in case of excess of five year old girl, sought report from SP
आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूंदी में पांच साल की बच्ची से ज्यादती के प्रयास के मामले में राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रसंज्ञान लिया है। आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने छोटी बच्ची से ज्यादती के प्रयास को बेहद गंभीर और संवेदनशील मुद्दा बताया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्जकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन दिन में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश बूंदी पुलिस अधीक्षक को दिए हैं। आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने जानकारी दी कि इस तरह की घटनाओं की रोकथाम और जागरूकता के लिए 14 जून को प्रदेश के प्रमुख सामाजिक संगठनों की बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन


संगीता बेनीवाल ने कहा, बूंदी जिले में सोमवार रात को आरोपी ने झूला झुलाने के बहाने पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ और ज्यादती का प्रयास किया। इस दौरान बच्ची के परिजन मौके पर पहुंच गए और कुछ लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी शख्स बच्ची का पड़ोसी बताया गया है। इस संबंध में संगीता बेनीवाल ने बूंदी जिला पुलिस अधीक्षक से फोन पर बातचीत कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एसपी जय यादव ने आयोग अध्यक्ष को बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आयोग अध्यक्ष ने मामले की जांच कर फैक्चुअल रिपोर्ट आयोग कार्यालय को तीन दिन में भिजवाने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 जून को बुलाई गई बैठक...
बाल आयोग अध्यक्ष बेनीवाल ने बताया कि चाइल्ड क्राइम की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए 14 जून को प्रदेश की सभी प्रमुख स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में NGO के साथ मिलकर बाल अपराधों की रोकथाम और बाल अधिकारों के संरक्षण का वर्क प्लान तैयार किया जाएगा। बेनीवाल ने प्रदेश के सभी बच्चों और अभिभावकों से भी अपील की है कि बाल अपराध की किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।


बेनीवाल ने कहा कि नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कई मामलों में मासूम बच्चों के साथ ज्यादती और छेड़छाड़ करने वाले उनके परिचित हैं। छोटे बच्चों को गुड टच और बैड टच की जानकारी देने के साथ परिवार के सदस्यों को भी जागरूक होने की जरूरत है। इसके लिए सभी एनजीओज़ से रायशुमारी की जाएगी। ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए उन्हें भी निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed