{"_id":"6666d9b961894d9b06078b69","slug":"bundi-news-helper-was-working-after-shutting-down-power-line-negligence-of-lineman-took-his-life-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi News: विद्युत लाइन को शटडाउन करके काम कर था संविदाकर्मी, लाइनमैन की लापरवाही से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi News: विद्युत लाइन को शटडाउन करके काम कर था संविदाकर्मी, लाइनमैन की लापरवाही से हुई मौत
Mon, 10 Jun 2024 04:18 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:18 PM IST
सार
11 हजार केवी की विद्युत लाइन को शटडाउन करके काम कर रहा संविदा हेल्पर सप्लाई शुरू होने से करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत होने से युवक के परिजनों समेत लोग धरने पर बैठ गए और ड्यूटी पर तैनात दोनों लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
धरने पर बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बूंदी जिले के सिलोर गांव में 11 हजार केवी विद्युत लाइन को शटडाउन करके काम रहा संविदा पर लगा हेल्पर सप्लाई शुरू होने से इसकी चपेट में आ गया, जिससे गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने, मृतक की पत्नी को नौकरी और दोनों लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के मुख्य मार्ग धरने की सूचना पर जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां विद्युत विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने पर सहमति बनी। इसके बाद जाकर परिजनों ने युवक का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
धरना लगाकर बैठे परिजनों ने बताया कि मृतक ओमप्रकाश कुशवाहा सिलोर गांव का रहने वाला था और ग्राम सिलोर में छीतरलाल पुत्र मांगीलाल के खेत पर नई लाइन पर शटडाउन लेकर लाइनमैन मुकेश मीणा व प्रमोद वर्मा के साथ 11 हजार केवी लाइन में काम कर रहा था। इसी बीच डिस्कॉम के लाइनमैन मुकेश मीणा व प्रमोद वर्मा ने लापरवाही बरतते हुए हेल्पर से बिना पूछे लाइन चालू कर दी। जिससे ओमप्रकाश करंट की चपेट में आ गया, जिसे इलाज के लिए कोटा अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद सुबह ग्रामीण और परिजनों ने बूंदी कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दे दिया और जिला प्रशासन को मौके पर बुलाने की मांग की। सूचना पर तहसीलदार अर्जुनलाल मीणा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और मृतक के परिजनों से ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारी ने भी 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात कही। परिजनों ने मामले की रिपोर्ट सदर थाना पुलिस को देकर दोनों लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।