{"_id":"61c5e11439e71b1f7860fdea","slug":"bundi-minor-murdered-body-found-naked-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदी: नाबालिग की हत्या, जंगल में निर्वस्त्र पड़ा मिला शव, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदी: नाबालिग की हत्या, जंगल में निर्वस्त्र पड़ा मिला शव, दुष्कर्म की आशंका
Fri, 24 Dec 2021 08:32 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 24 Dec 2021 08:32 PM IST
सार
ग्रामीणों को आशंका है नाबालिग लड़की के साथ जंगल में दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बूंदी जिले के बसोली थाना क्षेत्र के जंगल में एक नाबालिग बालिका का शव निर्वस्त्र हालात में पड़ा मिला। सूचना पर बसोली थाना पुलिस और जिला मुख्यालय से एसपी, एएसपी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बसोली थाना क्षेत्र के काला कुआं के जंगल में गुरुवार शाम को किसी ने एक नाबालिग बालिका का निर्वस्त्र शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बालिका बकरियां चराने जाती थी। ग्रामीणों को आशंका है नाबालिग के साथ जंगल में दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
एसपी जय यादव ने बताया कि बालिका के पिता नहीं थे। मां भी दूसरी शादी कर छोड़कर चली गई थी। बालिका अपनी मौसी के पास रहती थी। शाम 4 बजे वह घर से निकली थी। बालिका का पत्थर से सिर कुचला हुआ था। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मेडिकल रिपोर्ट से बाकी तथ्यों का पता लगेगा। पुलिस को आशंका है कि बालिका की हत्या की गई है और हत्यारे आसपास के हैं। स्पेशल टीमें बना दी गई हैं।
विज्ञापन