फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi : Administration took action in the attack on Kota police, bulldozer ran on the hideouts of the accused

Bundi News: कोटा पुलिस पर हुए हमले में जिला प्रशासन ने उठाया कड़ा कदम, आरोपी के ठिकानों पर चलाया बुलडोजर

Mon, 10 Jun 2024 03:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 10 Jun 2024 03:48 PM IST
सार

कोटा पुलिस पर बूंदी में हुए हमले के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी के ठिकानों पर बुलडोजर चला दिया। आरोपी ने राजस्व और फारेस्ट विभाग की करोड़ों रुपयों की जमीन पर कब्जा किया हुआ था।

विज्ञापन
Bundi : Administration took action in the attack on Kota police, bulldozer ran on the hideouts of the accused
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूंदी जिले में कोटा पुलिस पर हुए हमले के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रशासन ने बदमाश की कमर तोड़ने के लिए उसके ठिकानों पर बुलडोजर चलाकर बासनी गांव के मोस्ट वांटेड रामराज की संपत्ति को ध्वस्त कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसडीएम विनोद कुमार, डीएसपी घनश्याम मीना, हिंडोली सीआई पवन कुमार भारी पुलिस बल के साथ बासनी गांव पहुंचे और बुलडोजर चलाकर संपति को कब्जे में ले लिया। आरोपी रामराज ने राजस्व और फॉरेस्ट की करोड़ों रुपए की बेशकीमती भूमि पर कब्जा किया हुआ था और जब पुलिस पर हमला किया गया तब वह यहीं छुपा हुआ था। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार से हार्डकोर अपराधी पर हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, चोरी सहित सरकारी भूमि, वन विभाग की भूमि पर कब्जा करने व अवैध खनन सहित कई मामले दर्ज हैं। बता दें कि कोटा पुलिस की टीम 23 मई को बासनी के जंगल में रह रहे अपराधी रामराज मीणा को गिरफ्तार करने आई थी। इस दौरान उनके साथ हिंडोली थाने का जाप्ता भी मौजूद था। आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने पुलिस को आते हुए देखा तो पत्थरों की बौछार कर दी। कुछ लोग हथियार लेकर आए और पुलिसकर्मियों पर वार करने लगे। इन्ही में से किसी एक ने बंदूक से फायर कर दिया, जिससे हिंडोली पुलिस का कांस्टेबल नरपत सिंह घायल हो गया। आरोपी के खिलाफ दस संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed