{"_id":"64abc8caca98c62d8b0e9def","slug":"bullies-beat-up-a-young-man-who-went-to-the-toilet-in-bikaner-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: शौच के लिए गए युवक के साथ दबंगों ने की बर्बरता, मारपीट कर गुप्तांग में डाल दी प्लास्टिक की केन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: शौच के लिए गए युवक के साथ दबंगों ने की बर्बरता, मारपीट कर गुप्तांग में डाल दी प्लास्टिक की केन
Mon, 10 Jul 2023 02:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 10 Jul 2023 02:31 PM IST
सार
शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके के रहने वाले युवक की 80 फीट रोड पर बैठे कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। मारपीट में आरोपियों ने युवक के गुप्तांग में केड डाल दी।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने जांच के लिए किया युवक का एक्सरे
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक युवक की बुरी तरह पिटाई और गुप्तांग में प्लास्टिक की केन डालने का खौफनाक मामला सामने आया है। फिलहाल पीड़ित युवक का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित यूपी का रहने वाला है और वह बीकानेर में मजदूरी करता है।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले दोपहर शौच के लिए निकला था। थाना क्षेत्र के भंवर जी की टाल के पास से 80 फीट रोड पर बैठे कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित युवक के भाई ने आरोप लगाया कि इन युवकों ने उसके भाई के गुप्तांग में प्लास्टिक की केन डाल दी।
विज्ञापन
पीड़ित के भाई ने बताया कि उसका भाई दर्द से चिल्ला रहा था। उसने किसी को कुछ नहीं बताया। फिर हम उसे पीबीएम ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद पता चला कि उसके गुप्तांग में कुछ है। पूछताछ करने पर युवक ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई। फिलहाल युवक का पीबीएम अस्पताल में आपरेशन हुआ है। चिकित्सकों की टीम ने युवक का आपरेशन कर उसके प्राइवेट पार्ट से प्लास्टिक का केन को निकाला है। फिलहाल युवक कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पुलिस युवक का बयान लेने पहुंची, लेकिन युवक की गंभीर स्थिति होने के चलते उसके बयान नहीं हो पाए।
विज्ञापन