{"_id":"63da3fcfc7d6050834255d13","slug":"budget-2023-satish-poonia-says-big-relief-by-increasing-income-tax-exemption-limit-to-seven-lakh-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सतीश पूनिया बोले- PM पूरे हिंदुस्तान की सोचते हैं, आयकर छूट का दायरा सात लाख तक बढ़ाकर दी बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सतीश पूनिया बोले- PM पूरे हिंदुस्तान की सोचते हैं, आयकर छूट का दायरा सात लाख तक बढ़ाकर दी बड़ी राहत
Wed, 01 Feb 2023 04:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 01 Feb 2023 04:02 PM IST
सार
राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने केंद्रीय बजट पर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता केवल राजस्थान की सोचते हैं और प्रधानमंत्री पूरे देश की सोचते हैं, आयकर छूट का दायरा 7 लाख तक बढ़ाकर बजट में बड़ी राहत दी गई है।
विज्ञापन
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में महंगाई किस तरह कम होगी और बजट में राजस्थान का नाम तक केंद्रीय वित्त मंत्री ने नहीं लिया, प्रदेश कांग्रेस के इन सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा- मेरे ख्याल से वो केवल राजस्थान की सोचते हैं, प्रधानमंत्री पूरे हिन्दुस्तान की सोचते हैं। बजट में प्रावधान नहीं है, तो इसका मतलब ये नहीं है कि राजस्थान को नहीं मिला।
विज्ञापन
राजस्थान को पिछली बार का केवल रेल इंवेस्टमेंट ही 56 हजार करोड़ रुपए है। शायद कांग्रेस के अन्य लोगों को यह दिखता नहीं है। भारतमाला और हाईवेज का डवलपमेंट मोदी सरकार की बुनियादी विकास की प्राथमिकताएं हैं, जिसका बड़ा हिस्सा राजस्थान को मिलेगा। 77 लाख किसान पीएम किसान सम्मान निधि लेते हैं। राजस्थान के किसान भी लेते हैं।
विज्ञापन
जिनके खातों में 12 हजार करोड़ रुपए सीधा खाते में गया है। 63 लाख उज्जवला कनेक्शन राजस्थान की महिलाओं को भी मिले हैं। 17 लाख आवास राजस्थान में जिनके सर पर छत नहीं थी, उनको मिले हैं। इसलिए यह बजट ऑल इनक्लूसिव है। हर आदमी के घर तक और दरवाजे तक ये योजनाएं जाएंगी।
विज्ञापन
साल 2014 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में भरत की अर्थव्यवस्था तेजी से सुधरी
सतीश पूनिया बोले- साल 2014 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से भारत की अर्थव्यवस्था ने दुनिया की अर्थव्यवस्था के साथ कदम से कदम मिलाया। बड़ा सुधार लाकर देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था हो गई है। आजादी के 75 वें वर्ष के अमृत काल का ये बजट था।
जिसमें सरकार ने सप्त ऋषि की कल्पना करते हुए देश के बुनियादी विकास, हरित विकास, वंचितों के उत्थान से लेकर नौजवानों के कल्याण की कल्पना वाला बजट दिया। जो बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव हुआ, वह टैक्स स्लैब में आयकर छूट का दायरा 7 लाख रुपए तक करके मिडिल क्लास फैमिली को संबल देने का काम है। कोई भी लोक कल्याणकारी सरकार लोकतंत्र में भरोसे से काम करती है, तो निश्चित रूप से उसके परिणाम आते हैं। देश के 9 करोड़ लोगों के घरों तक नल के जरिए जल पहुंचा। 10 करोड़ के लगभग उज्जवला कनेक्शन,ओडीएफ शौचालय बने , 47 करोड़ जनधन के खाते खोले गए। जिन्होंने आम जनता का जीवन बदला और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा।
5 लाख 94 हजार करोड़ रुपए सेना को आधुनिक बनाने के लिए होगा
पूनिया ने कहा - रेलवे डवलपमेंट जरिए हिन्दुसतान की तरक्की तेजी से हुई। हाईवे डवलपमेंट से भी देश को ट्रांसपोर्टेशन की ताकत मिली। गरीब कल्याण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए 80 करोड़ लोगों को 2 लाख करोड़ के निवेश के साथ वो अन्य योजनाएं यथावत रहेंगी, जो कोविड पीरियड में थीं।
भारत सरकार देश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित है। सेना के उत्पादन का बजट लगातार बढ़ा है। 5 लाख 94 हजार करोड़ रुपए सेना को आधुनिक और संसाधनों से लेस करने के लिए होगा। सरकार किसानों के लिए पूरी तरह समर्पित है। 12 करोड़ किसानों को 2 लाख करोड़ रुपए का डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर हुआ है। 1 लाख 32 हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव किसानों के कल्याण के लिए हुआ है। बहुत सारी ऐसी योजनाएं हैं जिनका फायदा राजस्थान और देश के निचले तबके को होगा।
नौजवानों के स्किल डवलपमेंट से मिलेंगे रोजगार
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- नौजवानों के लिए खास तौर पर स्किल डवलपमेंट से लेकर अनेक योजनाओं के जरिए रोजगार की नीतियां भी बनेंगी और उन्हें रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। एमएसएमई बड़ा सेक्टर है। जिसमें व्यवसाय से लेकर निजी नौकरियां बड़े पैमाने पर लोगों को मिलती हैं। उनको बड़ी सहूलियत देने का काम इस बजट में हुआ है। यह इनक्लूसिव और सर्वसमावेशी बजट है। इस बजट से भारत के मध्यम वर्ग के साथ वंचित लोगों की उम्मीद पीएम मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूरा करने की कोशिश की है।