{"_id":"6348eed8adc20f318a1c676b","slug":"brother-in-law-murdered-jija-in-dausa-two-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बीवी-बच्चों को लेने गए जीजा की साले ने की हत्या, बाद में उसे आत्महत्या की कहानी बनाकर पेश किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बीवी-बच्चों को लेने गए जीजा की साले ने की हत्या, बाद में उसे आत्महत्या की कहानी बनाकर पेश किया
Fri, 14 Oct 2022 11:17 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:17 AM IST
सार
राजस्थान के दौसा जिले में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। हत्यारों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश किया था। फिलहाल, पापड़दा पुलिस ने मामले में व्यक्ति के हत्यारे पत्नी और साले को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हत्या करने वाला साला गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिले की पापड़दा पुलिस ने हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, काफी दिनों से मायके में रह रही पत्नी और बच्चों को पति लेने गया था। वहीं पर मृतक व्यक्ति की पत्नी और उसके साले ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने पत्नी गोलमा और साले दिलराज जागा पुत्र बनवारी लाल निवासी कुम्हार मोहल्ला थाना पापड़दा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी संजीव नैन ने बताया, 7 अक्टूबर को मृतक राम सिंह जागा निवासी फैक्ट्री एरिया डीडवाना थाना लालसोट के बड़े भाई किशन बिहारी ने थाना पापड़दा पर एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई राम सिंह अपनी पत्नी गोलमा और बच्चों को लेने पापड़दा स्थित अपने ससुराल गया था। रात के समय साले दिलराज और अन्य लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी पापड़दा मुरारीलाल के नेतृत्व में एएसआई हरीराम और अन्य की एक विशेष टीम गठित की गई। आसूचना संकलन एवं तकनीकी सहायता से टीम ने हत्या का खुलासा कर आरोपी पत्नी और साले को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि राम सिंह की अपनी पत्नी के साथ काफी समय से अनबन चल रही थी। घटना के रोज वह शराब के नशे में पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल पहुंचा। जहां रात के समय उसे गिरफ्तार आरोपियों द्वारा डंडों से मारपीट की गई और पुलिस को गुमराह करने के लिए फांसी लगाने की झूठी कहानी बनाकर हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।