फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bride died after ten hours of marriage in Jodhpur

Rajasthan: सात जन्मों का वादा 10 घंटे में टूटा, कुलदेवता के दर्शन कर लौटी दुल्हन की मौत

Thu, 21 Apr 2022 06:47 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 21 Apr 2022 06:47 PM IST
सार

जोधपुर में एक बरात दुल्हन को लेकर लौटी ही थी कि उनकी खुशियां कुछ घंटों में ही मातम में बदल गई। दुल्हन अचानक बेहोश हो गई। जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
bride died after ten hours of marriage in Jodhpur
जोधपुर में दुल्हन की मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

जोधपुर में शादी के 10 घंटे बाद ही दुल्हन की मौत का मामला सामने आया है। शादी के बाद बरात घर वापस आ गई। कुछ घंटों के बाद ही दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गई। लोग आननफानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तेना गांव सुभा, मेघवाल पुत्र राजुराम मेघवाल की बरात मंगलवार की रात में कुई जोधा गांव निवासी छगनाराम के घर आई थी। रीति रिवाज से दुल्हन रेखा ने सुभाष के साथ फेरे लिए। बुधवार की सुबह बरात दुल्हन को लेकर तेना गांव लौट आई। 

विज्ञापन

 

बुधवार को सुभाष और रेखा मंगलमय जीवन के लिए अपने अराध्य देव के मंदिर में धोक लगाने पहुंचे। उसके बाद जब वे घर लौटे तो अचानक रेखा की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। परिजन आननफानन में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। दुल्हन की मौत से सदमा पसर गया है। ससुराल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed