{"_id":"63087263b849194dd10953ee","slug":"bomb-has-been-found-near-bapu-ki-dhani-on-the-india-pakistan-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भारत-पाक सीमा पर मिला 82 एमएम मोर्टार, 9 दिन बाद भी डिफ्यूज करने नहीं पहुंचा बम निरोधक दस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भारत-पाक सीमा पर मिला 82 एमएम मोर्टार, 9 दिन बाद भी डिफ्यूज करने नहीं पहुंचा बम निरोधक दस्ता
Fri, 26 Aug 2022 12:46 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:46 PM IST
सार
भारत-पाकिस्तान सीमा पर जैसलमेर जिले के बापू की ढाणी के पास जिंदा बम मिलने से लोग 9 दिनों से दहशत में हैं। बम को डिफ्यूज नहीं किया गया है। वह मौके पर पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
जैसलमेर में मिला पाकिस्तान का जिंदा बम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान सीमा पर जैसलमेर जिले के बापू की ढाणी के पास एक जिंदा बम मिलने से लोगों में दहशत फैल गई है। यह बम 16 अगस्त को मिला था। करीब 9 दिन बीत जाने के बाद भी उसे डिफ्यूज नहीं किया गया है। वहीं, आस-पास के लोगों की तरफ से मामले की सूचना पुलिस को दी जा चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, 82 एमएम मोर्टार का यह जिंदा बम सीमा के घोटारू गांव से करीब चार किलोमीटर दूर बापू की ढाणी के पास मिला है। ग्रामीणों ने शाहगढ़ थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। यह बम पाकिस्तानी सेना का बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को जानकारी देने के बाद भी बम को डिफ्यूज करने के लिए कोई नहीं पहुंचा है।