फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bolero collided with scooty in Churu two died on the spot

Rajasthan: तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौके पर ही मौत

Sat, 11 Feb 2023 05:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 11 Feb 2023 05:07 PM IST
सार

चूरू जिले के तारानगर में शुक्रवार देर रात एक बोलेरो ने स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Bolero collided with scooty in Churu two died on the spot
हादसे में दो युवकों की हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के चूरू जिले के तारानगर में शुक्रवार देर रात सांत्यू सर्किल के पास राजगढ़ रोड पर एक बोलेरो ने स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को तारानगर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन


तारानगर पुलिस थाने में शनिवार को सरदारशहर तहसील के गांव बिल्यूं निवासी रामनिवास जाट ने केस दर्ज कराया। अपनी शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि उसका भाई जयवीर (29) तारानगर में किराए पर कमरा लेकर रहता था। शुक्रवार रात करीब दस बजे वह अपने दोस्त जीरामजी का बास राजगढ़ निवासी संदीप गिल के साथ स्कूटी लेकर खाना लेने के लिए जा रहा था। अग्रसेन और सांत्यू सर्किल के बीच राजगढ़- सरदारशहर रोड पर सामने से आ रहे बोलेरो चालक नरेंद्र कस्वा ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर तारानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बोलेरो चालक नरेंद्र कस्वा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जयवीर व संदीप गिल दोनों ही अविवाहित हैं। जयवीर तारानगर में किसी निजी फाइनेंस कंपनी में जॉब करता है, जबकि संदीप गिल ने चूरू में लाइब्रेरी खोल रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed