फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bolero and truck collided in bikaner lunkaransar four killed and many injured

दर्दनाक हादसा: बीकानेर में आमने-सामने टकराए ट्रक-बोलेरो, चार की मौत, सात घायल

Fri, 18 Jun 2021 01:07 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: कुमार संभव Updated Fri, 18 Jun 2021 01:07 PM IST
सार

यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। उस दौरान बजरी से भरा ट्रक और बोलेरो आमने-सामने से टकरा गए। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार सभी लोग नोखा के रहने वाले हैं और हनुमानगढ़ गए थे।

विज्ञापन
bolero and truck collided in bikaner lunkaransar four killed and many injured
बीकानेर में बोलेरो की टक्कर से पलट गया ट्रक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर में जामसर के पास शुक्रवार (18 जून) सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। उस दौरान बजरी से भरा ट्रक और बोलेरो आमने-सामने से टकरा गए। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार सभी लोग नोखा के रहने वाले हैं और हनुमानगढ़ गए थे। लौटते वक्त यह दर्दनाक हादसा हो गया। उस दौरान तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने बाद में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सरोज (30 साल), प्रभु (35 साल), मूलाराम (37 साल) और एक अन्य के रूप में हुई। इसके अलावा हेम सिंह (23 साल), तीजा देवी (32 साल), नेनूराम (78 साल), अश्विनी (12 साल), भूमिका (6 साल) और महावीर घायल हो गए। 
विज्ञापन


बोलेरो की टक्कर से पलटा ट्रक
पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें दो-तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायलों को दूसरे वाहनों से बीकानेर के लिए रवाना किया। बता दें कि इस हादसे में बोलेरो का ऊपरी हिस्सा पूरा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बजरी से भरा ट्रक भी पलट गया। बोलेरो की टक्कर से ट्रक पलटने से लोग आश्चर्य कर रहे हैं। वहीं, जामसर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed