{"_id":"63df418ea1b6d85bd70cfb6f","slug":"black-income-of-more-than-300-crores-revealed-in-income-tax-raid-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Income tax raid: 38 ठिकानों से अब तक 300 करोड़ से ज्यादा की काली कमाई का खुलासा, 20 किलो ज्वेलरी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Income tax raid: 38 ठिकानों से अब तक 300 करोड़ से ज्यादा की काली कमाई का खुलासा, 20 किलो ज्वेलरी बरामद
Sun, 05 Feb 2023 11:12 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:12 AM IST
सार
जयपुर में चार बिल्डर, होटल, फाइनेंस और ज्वेलरी कारोबारियों के ठिकाने पर पड़े आयकर छापों में 300 करोड़ रुपये की काली कमाई के दस्तावेज और प्रॉपर्टी, फ्लैट की खरीद में नकद लेनदेन के सबूत इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
आयकर विभाग
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इनकम टैक्स चोरी करने वालों की धरपकड़ के लिए आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन ब्रांच की ओर से गुरुवार को शुरू शुरू हुई छापेमारी की कार्रवाई रविवार को चौथे दिन भी जारी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को छापेमारी में प्रॉपर्टी और फ्लैट की खरीद में बड़ी मात्रा में नकद लेनदेन की जानकारी मिली है। नकद लेनदेन में कई नामचीन लोगों के भी नाम बताए जा रहे हैं। अब डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन के आधार पर खरीद बिक्री करने वालों को नोटिस जारी होंगे।
विज्ञापन
आठ ठिकानों पर कार्रवाई खत्म, 30 ठिकानों पर कार्रवाई जारी
आईटी टीम ने बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े चार बिल्डर्स, होटल, ज्वेलरी कारोबारी और एक फाइनेंसर और उनके रिश्तेदारों, भागीदारों, कारोबारियों, सहयोगियों के 38 ठिकानों पर हुई कार्रवाई में से अब तक आठ ठिकानों पर कार्रवाई खत्म की है, जबकि जयपुर और गुरुग्राम में 30 ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
50 लाख रुपये कैश, 20 किलो ज्वेलरी, 18 लॉकर्स की चाबियां मिलीं
इनकम टैक्स अधिकारियों और टीम ने प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त में करोड़ों रुपये की नकद लेनदेन के दस्तावेज पकड़ने का दावा किया है। दस्तावेज के आधार पर अभी तक करीब 300 करोड़ रुपये के नकद लेनदेन की कैलकुलेशन की जा चुकी है। लेकिन इस राशि में और भी बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। तीन दिन चली छापेमारी में आयकर अधिकारियों के हाथ अब तक 50 लाख से ज्यादा की नकदी, करीब 20 किलो वजन की ज्वेलरी और 18 से ज्यादा लॉकर की चाबी मिली हैं।
विज्ञापन
इन ग्रुप्स पर हुई है इनकम टैक्स कार्रवाई
सूत्रों के मुताबिक छापेमारी की यह कार्रवाई ज्वेलर, होटल और भवन निर्माण कार्य से जुड़े जुगल किशोर डेरेवाला, मंगलम बिल्डर्स के संचालक एनके गुप्ता और जगतानी ग्रुप के हरीश जगतानी, शिव शक्ति ग्रुप के संचालक राजीव सांघी, आरटेक ग्रुप के राजेश यादव और उनके रिश्तेदारों, कारोबारियों सहयोगियों के ठिकाने पर हुई है। गुरुवार सुबह सात बजे से शुरू हुई कार्रवाई लगातार जारी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इन लोगों के खिलाफ बड़ी मात्रा में प्रॉपर्टी और धन के लेनदेन के जरिए की जा रही कर चोरी की गुप्त सूचना मिली थी।