फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Yuva Morcha accused the government of getting paper out

Kota: भाजयुमो ने भीख मांग कर जमा की राशि सरकार को भेजी, पेपर आउट कराने का लगाया आरोप

Fri, 30 Dec 2022 12:45 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याग्निक Updated Fri, 30 Dec 2022 12:45 PM IST
सार

परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों ने सरकार पर पेपर आउट कराने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर भीख मांगी और धन जुटाकर सरकार को राशि भेजी।

विज्ञापन
BJP Yuva Morcha accused the government of getting paper out
राजस्थान पेपर लीक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में पेपर लीक मामले को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच भाजपा भी मैदान में उतर गई है। कोटा में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सरकार पर तीखे हमले किए। साथ ही प्रदर्शन में भीख मांगकर जमा की राशि सरकार को भेजी।

विज्ञापन


भाजयुमो के कहा कि सरकार को पेपरों की खुली नीलामी कर देनी चाहिए अगर सरकार के पास पैसों की इतनी ही कमी है तो। इस तरह पेपर आउट करवाकर धन जुटाने से युवाओं की तैयारी और उम्मीदों पर पानी फेरने का क्या मतलब। पेपरों की नीलामी करा देंगे तो जिसे जरूरत होगी वो पेपर खरीद लेगा। इससे राजस्थान सरकार के पास धन भी इकट्ठा हो जाएगा और गरीब मजदूर किसान के बेटे की बार-बार उम्मीदें भी नहीं टूटेगी। पिछले चार सालों में हर भर्ती परीक्षा में घोटाले हुए हैं। जिस कारण कर्जा लेकर परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा पीड़ित व शोषित हुए हैं।
विज्ञापन


युवाओं को तनाव की स्थिति
कर्जा लेकर परीक्षा की तैयारी करना और फिर आखिर में पेपर का बिक जाना युवाओं को तनाव की स्थिति पैदा कर रहा है। युवा आत्महत्या जैसे कदम भी उठा रहे हैं। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। आज के हालात को देखते हुए लगता है कि सरकार को पैसों की आवश्यकता है, इसीलिए आज युवाओं ने सड़क पर भीख मांगकर राजस्थान सरकार को राशि भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed