फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP will break into Congress vote bank in Pokhran

Rajasthan Election: पोकरण में कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाएगी भाजपा, राज्यसभा सांसद ने डाला डेरा

Mon, 23 Oct 2023 12:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Oct 2023 12:51 PM IST
सार

Jaisalmer: प्रदेश में विधानसभा चुनावों की रणभेरी बजने के साथ ही पोकरण विधानसभा राजनीतिक सरगर्मियों के बीच प्रदेश की हॉट सीट एवं धर्म की राजनीति का बड़ा केन्द्र बनी हुई है।

 

विज्ञापन
BJP will break into Congress vote bank in Pokhran
पोकरण में कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाएगी भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पोकरण विधानसभा सीट पर इस बार विधानसभा चुनाव में दिलचस्प लड़ाई होने वाली है। रेगिस्तान के बीच बसी परमाणु नगरी में भाजपा ने बाड़मेर स्थित तारातरा मठ के प्रमुख प्रतापपुरी को मैदान में उतारा है। वहीं कयास ये लगाया जा रहा है कि कांग्रेस मुस्लिम धर्मगुरु सालेह मोहम्मद को मैदान में उतार सकती है।

विज्ञापन


विज्ञापन


2018 में सालेह मोहम्मद ने जीत की थी दर्ज

साल 2018 के विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार सालेह मोहम्मद ने जीत दर्ज की थी। कभी सालेह के पिता गाजी फकीर का इस इलाके में काफी दबदबा था। गाजी फकीर पाकिस्तान के सिंधी धर्मगुरु पीर पगारो के भारत में प्रतिनिधि हैं। इधर, बीजेपी ने लगातार दो बार के विधायक शैतान सिंह का टिकट काटकर स्वामी प्रतापपुरी को टिकट दिया था, मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री सालेह मोहम्मद के खिलाफ मोर्चा

हालांकि एक कयास ये भी लगाया जा रहा है कि सालेह मोहम्मद को दोहरी नाराजगी के चलते सीट गंवानी भी पड़ सकती है। जहां एक ओर जैसलमेर के विधायक रूपाराम धनदेव की टिकट में हस्तक्षेप करने पर प्रदेश स्तर पर अनुसूचित जाति का वोट बैंक जोकि कांग्रेस का परंपरागत व मजबूत वोट बैंक माना जाता है। जो अब पूरी तरह लामबंद होकर मंत्री सालेह मोहम्मद के खिलाफ मोर्चा खड़ा करने की तैयारी में है।


राज्यसभा सांसद गुलाम अली ने डाला डेरा

इधर, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी पूरी तरह एक्शन मोड में है। बीजेपी कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक कहे जाने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों के वोटों में सेंध लगाने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय स्तर के मुसलमान नेताओं व अनुसूचित जाति के नेताओं को पोकरण में झोंक रही है। इसको लेकर राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना पोकरण में डेरा डाले हुए हैं और गुलाम अली विधायक सालेह मोहम्मद से खफा मुस्लिम कौम के लोगों से लगातार सक्रिय होकर वन टू वन मुलाकात कर रहे हैं।

पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस पर भाजपा पड़ी थी भारी

पिछले पंचायती राज चुनाव में पोकरण से भाजपा के उम्मीदवार प्रताप पूरी मंत्री सालेह मोहम्मद पर भारी पड़े थे। उन्होंने मंत्री के चिर प्रतिद्वंदी रूपाराम के सहयोग के चलते जैसलमेर जिला प्रमुख की सीट व पोकरण नगरपालिका सीट को भाजपा की झोली में डालकर अपने इरादे जता दिये थे कि वो इस बार आक्रामक तरीके से जोश व जूनुन के साथ मैदान में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed