फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP State President Satish Poonia says Congress will end forever from Rajasthan

Rajasthan: भाजपा अध्यक्ष पूनिया बोले- प्रदेश से हमेशा के लिए होगा कांग्रेस का अंत, पतन के कारण भी बताए

Sat, 25 Feb 2023 06:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 25 Feb 2023 06:20 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि पेपर लीक, बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, माफिया, गैंगस्टर का बढ़ता आतंक और किसान कर्जमाफी कांग्रेस सरकार के पतन के बड़े कारक होंगे। जिससे हमेशा के लिए राजस्थान से कांग्रेस का अंत हो जाएगा।
 

विज्ञापन
BJP State President Satish Poonia says Congress will end forever from Rajasthan
भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पेपर लीक, बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और किसान कर्जमाफी सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा युवा मोर्चा मार्च के पहले सप्ताह में विधानसभा का घेराव करेगा। शनिवार को आंदोलन की तैयारियों को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने बैठक ली। बैठक में पदाधिकारियों को आंदोलन को लेकर कुछ दिशा निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन


बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के कुशासन से आमजन परेशान है। नौजवान हैरान, निराश और आक्रोशित है जो कांग्रेस सरकार की विदाई के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


भाजपा ने कई बार सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस सरकार के कुशासन खिलाफ आंदोलन और धरना प्रदर्शन कर मजबूती से लड़ाई लड़ी। अब युवा मोर्चा एक बार फिर सड़क पर उतरकर राज्य की युवा और किसान विरोधी कांग्रेस सरकार को जगाने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार के साढ़े 4 साल के शासन पर पेपर लीक काला धब्बा है। इनके शासन में 18 से अधिक बार पेपर लीक चुके हो चुके हैं, जिसमें सरकार में बैठे लोगों के तार पेपर लीक माफियाओं से जुड़े हुए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत उन्हें संरक्षण देने का काम कर रहे हैं, जबकि उन्हें पेपर माफियाओं पर शिकंजा कसकर युवाओं को न्याय देना चाहिये। माफिआयों पर कार्रवाई नहीं होने से बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं। इससे   युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कांग्रेस सरकार ने नौजवानों के सपने तोड़ने का काम किया है। पेपर लीक होने से प्रदेश का युवा अवसाद में जाकर आत्महत्या कर रहा है। 


पेपर लीक, बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, माफिया और गैंगस्टर का बढ़ता आतंक और किसान कर्जमाफी कांग्रेस सरकार के पतन के बड़े कारक होंगे। जिससे हमेशा के लिए राजस्थान से कांग्रेस का अंत हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed