फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP started special membership campaign in Rajasthan Assembly Elections 2023

Rajasthan: भाजपा ने की विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत, 17 से 28 अगस्त तक चलेगा, सीपी जोशी बोले- BJP एक विचार

Thu, 17 Aug 2023 09:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 17 Aug 2023 09:09 PM IST
सार

विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत कर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा एक विचार है, यहां पदाधिकारी बदलते हैं, लेकिनि विचार नहीं बदलते। सिर्फ, भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच पाता है।

विज्ञापन
BJP started special membership campaign in Rajasthan Assembly Elections 2023
भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान भाजपा ने गुरुवार को जयपुर से विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी। गुरुवार को खंडेलवाल सभा भवन वैशाली सर्किल से भाजपा नेताओं ने अभियान की शुरुआत की। इस दौरान भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। हालांकि, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। बताया गया कि परिवार के किसी सदस्य के अस्पताल में होने के कारण वे कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकीं। 

विज्ञापन


सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कहा कि बूथ स्तर के प्रत्येक कार्यकर्ता को भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए जुटना होगा। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 नए नवमतदाताओं को भाजपा से जोड़ने का काम करना है। मुख्य रूप से नए मतदाताओं पर फोकस कर उन्हें भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन व विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी देने का काम करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को 'बूथ जीता चुनाव जीता' के मंत्र के साथ काम करना है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बडा राजनैतिक दल है। भाजपा से जुड़ने को लेकर नवमतदाताओं में उत्सुकता का माहौल है। भाजपा एक विचार है, पदाधिकारी बदलते हैं, लेकिनि विचार नहीं। सिर्फ भाजपा ऐसी पार्टी है जहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच पाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष सदस्यता अभियान के संयोजक सांसद बाबा बालकनाथ ने कहा कि ये अभियान 17 से 28 अगस्त तक चलेगा। भाजपा इस अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगी। बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर प्रत्येक पदाधिकारी संकल्प के साथ सदस्यता अभियान में जुटेगा। विशेष सदस्यता अभियान से जुडने के लिए टोल फ्री नंबर (8140-200-200) जारी किया गया है। टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल के अलावा भाजपा की ओर से जारी 'क्यूआर कोड' को स्कैन करके भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।  


सदस्यता अभियान के कार्यक्रम के दौरान प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह,  प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, अभियान संयोजक बाबा बालकनाथ, राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर, राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद राज्यवर्धन सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी,  प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, मोतीलाल मीणा, महापौर सौम्या गुर्जर समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed