फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP MP Rajendra Gehlot says  Sachin Pilot doing character assassination of Vasundhara Raje without any reason

Rajasthan: MP गहलोत बोले- सचिन पायलट बिना मतलब वसुंधरा राजे का चरित्र हनन कर रहे, कांग्रेस सरकार घोटालेबाज

Wed, 14 Jun 2023 08:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 14 Jun 2023 08:32 PM IST
सार

सचिन पायलट के पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर राजेंद्र गहलोत ने कहा कि वे बिना मतलब राजे का चरित्र हनन कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के आरोप के मामले में सभी आयोगों और सुप्रीम कोर्ट ने राजे को क्लीनचिट दी है।

विज्ञापन
BJP MP Rajendra Gehlot says  Sachin Pilot doing character assassination of Vasundhara Raje without any reason
दौसा में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सांसद और भाजपा के दौसा जिला प्रभारी राजेंद्र गहलोत ने बुधवार को जिले में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान  उन्होंने कहा कि सचिन पायलट बिना मतलब के वसुंधरा राजे का चरित्र हनन कर रहे हैं।

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि पिछले 9 साल से मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियां के साथ देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है। देश में सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनी हैं। जनसंपर्क से जन समर्थन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गहलोत ने कहा कांग्रेस हमेशा ओबीसी के साथ भेदभाव करती रही है। इसका आयोग 1954 में बन गया था। 1958 में जब इसकी रिपोर्ट आई तो पंडित नेहरू ने उसे प्रकाशित नहीं किया, उनको अधिकार नहीं दिया। 1977 में गैर कांग्रेसी सरकार बनी,  उसके बाद मंडल आयोग गठित किया गया। मंडल आयोग की रिपोर्ट आई, तब तक केंद्र में इंदिरा गांधी की सरकार आ गई और उन्होंने भी इसे रोके रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी 
सांसद गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हम इस कांग्रेस सरकार का विरोध करते रहेंगे। चाहे पेपर लीक का मामला हो, चाहे भ्रष्टाचार के मामले हो,   किसान की समस्याओं के समाधान के मामले हो और चाहे युवाओं के मामले हों। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार किसान का विश्वास खो चुकी है। कांग्रेस ने बेरोजगारों से कहा था कि बेरोजगारी भत्ता देंगे। ना रोजगार दिया, ना भत्ता दिया। परीक्षा में पेपर लीक हो गए और परीक्षा निरस्त हो गई। इस घोटालेबाज सरकार के खिलाफ भाजपा सड़क से लेकर सदन तक हमेशा विरोध करती आई है। 

वसुंधरा राजे का चरित्र हनन करने का आरोप
सचिन पायलट के पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर राजेंद्र गहलोत ने कहा कि वे बिना मतलब राजे का चरित्र हनन कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के आरोप के मामले में सभी आयोगों और सुप्रीम कोर्ट ने राजे को क्लीनचिट दी है। उसके बाद भी अगर वह बोलते हैं, तो गलत बोलते हैं।  


सांसद की प्रेसवार्ता में सह जिला प्रभारी और पूर्व राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष पीडी शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी दीपक जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रतन तिवाड़ी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed