{"_id":"5c04acb5bdec2241a322fe32","slug":"bjp-mp-devjibhai-says-rahul-gandhi-pappu-in-banswara-congress-councillor-sita-damor-reacts","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: भाजपा सांसद को राहुल गांधी को पप्पू बोलना पड़ा भारी, कांग्रेस पार्षद ने जमकर ली क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: भाजपा सांसद को राहुल गांधी को पप्पू बोलना पड़ा भारी, कांग्रेस पार्षद ने जमकर ली क्लास
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Updated Mon, 03 Dec 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद देवजी भाई को फटकार लगातीं कांग्रेस पार्षद सीता दामोर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में 7 दिसंबर को होनेवाले मतदान से पहले सियासी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। बांसवाड़ा में एक भाजपा सांसद को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का अपमान करना भारी पड़ गया। कांग्रेस की एक महिला पार्षद ने सांसद जी की खुलेआम जमकर क्लास ली। जिसके बाद सांसद महोदय को माफी मांगनी पड़ी।
बांसवाड़ा में हुई इस घटना का वीडियो एएनआई ने जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा सांसद देवजी भाई लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस की महिला पार्षद सीता दामोर देवजी भाई को जमकर फटकार लगा रही हैं।
एएनआई के मुताबिक सीता दमोर ने कहा कि देवजी भाई ने अपनी सभा के दौरान कहा, "पप्पू को बुलाओ, पप्पू गड्ढे भरेगा। यह बात गलत है, इसलिए मैंने आपत्ति जताई।"
विज्ञापन
तो देवजी भाई ने पूछा कि यह महिला कौन है, तो उनके साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये कांग्रेसी पार्षद हैं। इस पर सांसद देवजी भाई ने तपाक से कह दिया कि आप अपने पप्पू को बुला लो, वही गड्ढा भर देगा। इतना कहते ही कांग्रेसी पार्षद सीता दामोर सांसद देवजी भाई पर भड़क गईं। दामोर ने देवजी भाई से कहा, "आखिर तुमने पप्पू कैसे कह दिया।"
देवजी भाई ने राहुल गांधी को पप्पू कहा, तो वहां मौजूद कांग्रेसी पार्षद सीता दामोर के साथ स्थानीय लोगों ने भाजपा सांसद को घेर लिया। मामला इतना गरमाया कि स्थानीय लोग वहां जमा हो गए और भाजपा सांसद को घेर लिया। जिसके बाद भाजपा सांसद देवजी भाई को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी और वे किसी तरह वहां से भाग निकले।
लेकिन इसके बाद भी स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वे भाजपा ने स्थानीय दफ्तर पहुंच गए। जनता के गुस्से को देखते हुए भाजपा नेताओं ने सांसद देवजी भाई को बांसवाड़ा से गुजरात के लिए वापस रवाना कर दिया।
विज्ञापन
बांसवाड़ा में हुई इस घटना का वीडियो एएनआई ने जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा सांसद देवजी भाई लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस की महिला पार्षद सीता दामोर देवजी भाई को जमकर फटकार लगा रही हैं।
विज्ञापन
एएनआई के मुताबिक सीता दमोर ने कहा कि देवजी भाई ने अपनी सभा के दौरान कहा, "पप्पू को बुलाओ, पप्पू गड्ढे भरेगा। यह बात गलत है, इसलिए मैंने आपत्ति जताई।"
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
दरअसल देवजी भाई गुजरात के सुरेंद्रनगर से भाजपा सांसद हैं। वे राजस्थान के बांसवाड़ा के भागाकोट इलाके में भाजपा प्रत्याशी हकरू मईड़ा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे। भाजपा सांसद देवजी भाई चुनाव प्रचार करने वार्ड नंबर 36 पहुंचे और वहां एक बैठक करने लगे। इसी दौरान वार्ड की पार्षद सीता दामोर भी वहां पहुंच गईं। खबरों के मुताबिक दामोर ने कहा, "प्रदेश में पांच साल से भाजपा की सरकार है। सड़क पर हर जगह गड्ढे हैं, कम से कम यहां की सड़कों के गड्ढे तो भरवा दो।"तो देवजी भाई ने पूछा कि यह महिला कौन है, तो उनके साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये कांग्रेसी पार्षद हैं। इस पर सांसद देवजी भाई ने तपाक से कह दिया कि आप अपने पप्पू को बुला लो, वही गड्ढा भर देगा। इतना कहते ही कांग्रेसी पार्षद सीता दामोर सांसद देवजी भाई पर भड़क गईं। दामोर ने देवजी भाई से कहा, "आखिर तुमने पप्पू कैसे कह दिया।"