फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP MLAs sloganeering on the issue of unemployment allowance in Rajasthan assembly

राजस्थान : बेरोजगारी भत्ते को लेकर भाजपा विधायकों की विधानसभा में नारेबाजी, बताया ढकोसला

Wed, 17 Jul 2019 03:16 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Wed, 17 Jul 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
BJP MLAs sloganeering on the issue of unemployment allowance in Rajasthan assembly
राजस्थान विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने बेरोजगारी भत्ते के मुद्दे को लेकर बुधवार को राजस्थान विधानसभा में नारेबाजी की। भाजपा विधायकों ने कांग्रेस सरकार के चुनावी वादों को ढकोसला बताया।

विज्ञापन


राज्य के कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री अशोक चांदना ने प्रश्नकाल के दौरान विधायक कालीचरण सराफ के एक सवाल के जवाब में बताया कि राज्य के रोजगार कार्यालयों में 10.73 लाख शिक्षित बेरोजगार युवा पंजीबद्ध हैं और राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत 3500 रुपये तक भत्ता देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


उन्होंने सूचित किया कि राज्य सरकार ने दिसंबर 2018 से मई 2019 तक 40,118 लाभार्थियों को 5909 लाख रुपये वितरित किए। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेरोजगारों का पंजीयन अब ऑनलाइन होता है और 29,019 नए पंजीकरण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर विधायक सराफ ने पूरक प्रश्न पूछा कि कांग्रेस सरकार के आने के बाद कितने बेरोजगार युवाओं को भत्ता मिल रहा है। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने भी इसमें शामिल होते हुए कहा कि बांसवाड़ा, उदयपुर और डूंगरपुर जिलों में यह भत्ता पाने वाले युवाओं की संख्या कम क्यों है?


मंत्री चांदना ने कहा कि ये आंकड़े तो पिछली भाजपा सरकार के ही हैं और यह शोध का विषय है कि संख्या इतनी कम क्यों है? इस पर भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और नारेबाजी करते हुए आसन के सामने आ गए। उन्होंने भत्ते को ढकोसला करार दिया और सदन से बहिर्गमन कर दिया। सदन में प्रश्नकाल की कार्रवाई जारी रही और इस दौरान भाजपा के केवल वही सदस्य सदन में आए जिनके सवाल सूचीबद्ध थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed