फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP MLA Sharma said Gehlot government should conduct survey of damage caused by storm give compensation

Rajasthan: भाजपा विधायक शर्मा बोले- तूफान से हुए नुकसान का सर्वे कराए गहलोत सरकार, लोगों को जल्द दे मुआवजा

Fri, 26 May 2023 03:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 26 May 2023 03:41 PM IST
सार

भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने प्रदेश में तूफान से हुए नुकसान का सर्वे कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार जल्द से जल्द सर्वे कराकर लोगों को मुआवजा दे। 

विज्ञापन
BJP MLA Sharma said Gehlot government should conduct survey of damage caused by storm give compensation
भाजपा विधायक रामलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने प्रदेश में आए तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान के सर्वे कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार सर्वे कराकर लोगों को मुआवजा दे और लोगों को राहत पहुंचाए।

विज्ञापन


रामलाल शर्मा ने कहा कि तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं से प्रदेश में सिर्फ पशुओं की हानि नहीं हुई है, बल्कि जनहानि भी हुई है। प्रत्येक व्यक्ति को कोई न कोई नुकसान जरूर हुआ है। चाहे दीवार, टीन शेड या पेड़ गिरने के मामले हों प्रदेश के लोगों को भयंकर नुक़सान हुआ है। सरकार यदि संवेदनशील है, तो तत्काल सर्वे करवाकर मुआवजे की घोषणा करें और जनता को राहत पहुंचाने का काम करे।
विज्ञापन


रामलाल शर्मा ने कहा इससे पहले प्रदेश के किसानों को ओलावृष्टि और शीत लहर की वजह से नुकसान हुआ था। लेकिन सरकार ने इसकी गिरदावरी नहीं कराई, जिससे किसानों को राहत नहीं मिली।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को प्रदेश में आए आंधी-तूफान के कारण प्रदेश के कई लोग हताहत हुए हैं और पशु हानि भी हुई है। भाजपा  मांग करती है कि सरकार जल्द से जल्द सर्वे करवाकर लोगों के नुकसान की भरपाई करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed