फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP MLA Ramlal Sharma says Rajasthan Congress government is working on caste boat bank and profit-loss

Rajasthan: नदबई की घटना पर बोले BJP विधायक शर्मा- जातीय वोट बैंक और नफा-नुकसान देखकर काम कर रही कांग्रेस सरकार

Thu, 13 Apr 2023 05:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 13 Apr 2023 05:37 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने कांग्रेस सरकार को बिगड़ती कानून व्यवस्था पर घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जातीय बोट बैंक और नफा और नुकसान देखकर कांग्रेस सरकार प्रदेश में काम कर रही है।

विज्ञापन
BJP MLA Ramlal Sharma says Rajasthan Congress government is working on caste boat bank and profit-loss
विधायक रामलाल शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीजेपी विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की सरकार जनभावनाओं के आधार पर काम नहीं कर रही है, बल्कि दमन के आधार पर काम कर रही है। राजस्थान में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। वोट बैंक की राजनीति करने का काम भी अब कांग्रेस के नेता करने लगे हैं। कौन सी जाति मुझे वोट देगी, कौन सी जाति को ख़ुश करने से वोट मिलेंगे और कौन सी जाति को नाराज़ करने से भी मुझे वोट मिलेंगे, इस तरह की राजनीति के आधार पर कांग्रेस सरकार काम कर रही है। भरतपुर के नदबई की घटना इसी वोट बैंक की राजनीति का परिणाम है। 

विज्ञापन


समाज को विभाजित कर राजनीति का खेल कांग्रेस के विधायक-मंत्री खेल रहे
विधायक रामलाल बोले-समाज को अलग अलग भागों में विभाजित करके जिस तरीक़े की राजनीति का खेल कांग्रेस के विधायक और मंत्री खेल रहे हैं, ये हम सब को शर्मसार करने वाले हैं। जहाँ राजस्थान शांतिप्रिय प्रदेश हुआ करता था। उसके अंदर जातीय वैमनस्य फैलाने का काम कांग्रेस सरकार के नेता कर रहे हैं। इसी तरीके से बाड़मेर में अनुसूचित जाति के व्यक्ति की हत्या की गई। पुलिस को बार-बार हत्या की आशंका जताने के बावजूद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और इसी तरीके से अलवर में भाजपा के जनाक्रोश आंदोलन के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं और वहाँ के विधायक संजय शर्मा और सांसद के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने डंडे बरसाकर आंदोलन को कुचलने का काम किया। भारतीय जनता पार्टी इसकी घोर शब्दों के अंदर निंदा करती है। 
विज्ञापन


कानून का राज पूरी तरह से समाप्त हो चुका
बीजेपी विधायक ने कहा कि इन सब घटनाओं को देखते हुए लगता है कि प्रदेश में क़ानून का राज पूर्ण रूप से समाप्त हो चुका है। कांग्रेस का एक ही मक़सद है कि सिर्फ़ वोट बैंक की राजनीति करो और लोगों को जातियों से लड़ाने का काम करो। ध्रुवीकरण करके अपनी सत्ता हासिल करने का जो खेल राजस्थान में कांग्रेस सरकार खेल रही है। आने वाले समय के अंदर इनके मंसूबे कभी साकार होने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed