फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP MLA Ramlal Sharma attacked minister Pratap Singh Khachariyawas

Rajasthan: भाजपा विधायक शर्मा बोले- राजस्थान को रेपिस्तान बनाने में कांग्रेस सरकार ने कोई कमी नहीं छोड़ी

Wed, 12 Oct 2022 05:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 12 Oct 2022 05:30 PM IST
सार

भाजपा विधायक ने कहा, प्रदेश में एक के बाद एक दुष्कर्म की घटनाएं हो रहीं हैं। इन घटनाओं को रोकने के बजाए खाचरियावास सरकार के पक्ष में खड़े रहते हैं। ऐसा लगता है कि वह भी इन अपराधों में शामिल हैं।

विज्ञापन
BJP MLA Ramlal Sharma attacked minister Pratap Singh Khachariyawas
विधायक रामलाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, राजस्थान सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास कहते हैं कि राजस्थान की धरती वीरों की धरती है, वीरांगनाओं की धरती है, महापुरुषों की धरती है। इस बात से कोई इनकार नहीं कर रहा है। 

विज्ञापन


रामलाल शर्मा ने कहा, हम भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि राजस्थान की धरती वीरों की धरती है, लेकिन इस धरती को अपमानित करने का काम आप और आपकी कांग्रेस सरकार कर रही है। शर्मा ने कहा, उन्हें इस बात की शर्म आनी चाहिए कि राजस्थान को रेपिस्तान बनाने में कांग्रेस सरकार ने कोई कमी नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन


प्रदेश में एक के बाद एक दुष्कर्म की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इन घटनाओं को रोकने के बजाए खाचरियावास सरकार के पक्ष में खड़े रहते हैं। ऐसा लगता है कि वह भी इन अपराधों में शामिल हैं। जो आदमी अपराधों के ऊपर अंकुश लगाने के बजाय अपराधों को प्रोत्साहन करने की बात कहे वह भी आरोपी होता है। मंत्री खाचरियावास को अपनी मर्यादा का ध्यान रखनी चाहिए और इस तरीके के वक्तव्य नहीं देने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed