{"_id":"63eb04f2970cde97a004a12a","slug":"bjp-meeting-today-in-search-of-new-leader-of-opposition-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan politics: नए नेता प्रतिपक्ष की तलाश में भाजपा विधायक दल की बैठक आज, जानें दौड़ में कौन हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan politics: नए नेता प्रतिपक्ष की तलाश में भाजपा विधायक दल की बैठक आज, जानें दौड़ में कौन हैं शामिल
Tue, 14 Feb 2023 09:20 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 14 Feb 2023 09:20 AM IST
सार
गुलाब चंद कटारिया के असम राज्यपाल बनाने के बाद भाजपा को नए नेता प्रतिपक्ष की खोज करनी है, जिसके लिए भाजपा विधायक दल की बैठक आज बुलाई गई है। बैठक में बीजेपी के नए नेता प्रतिपक्ष के नाम पर चर्चा के साथ घोषणा भी हो सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के असम के राज्यपाल बनने के चलते गुलाब चंद कटारिया नेता प्रतिपक्ष के पद पर नहीं रह सकते हैं और सदन भी चालू है, इसलिए भाजपा की तुरंत ही नेता प्रतिपक्ष का चुनाव करना होगा। जिसके चलते आज मंगलवार को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में विधायक अपना नया नेता चुनेंगे जो विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाएगा।
विज्ञापन
आलाकमान से तय होगा नाम
भाजपा भी एक कैडर बेस पार्टी है, जिसमें आलाकमान की बात को आदेश माना जाता है, इसलिए सूत्रों के अनुसार नेता प्रतिपक्ष का नाम आलाकमान से ही तय होना है और बैठक में उस नाम पर मुहर लगाना बाकी है। नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में राजस्थान भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं में एक आशा जागृत हुई है, जिसके चलते कई नेता अपनी-अपनी लॉबिंग में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
दौड़ में शामिल कई नेता
राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर, मदन दिलावर, अरुण चतुर्वेदी और सतीश पूनिया भी अपने भाग्य को आजमाने में लगे हैं। जानकारी के अनुसार नाम आलाकमान को तय करना है और नाम तय हो चुका है, जिसकी घोषणा मात्र बची है जो विधायक दल की बैठक में हो सकता है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष हो सकता है भावी मुख्यमंत्री
नेता प्रतिपक्ष के नाम को भावी मुख्यमंत्री के रूप में भी प्रसारित किया जा रहा है। भाजपा राजस्थान प्रदेश इकाई में लगभग एक दर्जन से ज्यादा मुख्यमंत्री के दावेदार हैं, इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि जो भी नेता प्रतिपक्ष बनाया जाएगा वो 2023 के चुनाव में भाजपा का मुख्यमंत्री का चेहरा हो सकता है। राजस्थान की राजनीति में भाजपा में चल रही अंदरूनी कलह विधायक दल की बैठक में खुल कर सामने आ सकती है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा के प्रदेश इकाई के कई नेता दिल्ली में अपने संपर्क के माध्यम से अपने नाम को चलाने में लगे हुए हैं।
संघ की भूमिका अहम होगी
राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लगने से पहले संघ की भूमिका भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि छह महीने में विधानसभा के चुनाव होने हैं इस परिस्थिति में भाजपा का आलाकमान संघ की राय को नजरअंदाज नहीं कर सकता है। संगठन मंत्री चन्द्रशेखर की राय अहम मानी जा रही है।