{"_id":"60e733728ebc3ebf4950dda2","slug":"bjp-leader-rohitashva-sharma-viral-audio-clip-claiming-that-vasundhara-raje-will-takeover-in-3-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: भाजपा नेता का ऑडियो वायरल, 'तीन महीने में वसुंधरा टेकओवर कर लेंगी...'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: भाजपा नेता का ऑडियो वायरल, 'तीन महीने में वसुंधरा टेकओवर कर लेंगी...'
Thu, 08 Jul 2021 10:48 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:48 PM IST
सार
राजस्थान भाजपा के एक नेता का ऑडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो पार्टी में चल रही तनातनी की स्थिति को स्पष्ट करता है। इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के बीच अनबन भी सामने आ गई है।
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे के समर्थक और राज्य के पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो क्लिप में शर्मा कथित तौर पर अपने एक कार्यकर्ता से कह रहे हैं कि वसुंधरा राजे अगले तीन महीने के अंदर पार्टी को टेकओवर कर लेंगी।
इस ऑडियो के सामने आने के बाद राजस्थान भाजपा में अंदर ही अंदर चल रही लड़ाई बाहर आ गई है। ऑडियो में शर्मा वर्तमान भाजपा नेतृत्व की आलोचना करते भी सुनाई देते हैं। कहा जा रहा है कि इस ऑडियो में शर्मा जिस भाजपा कार्यकर्ता से बात कर रहे हैं वह थानागाजी का है। पढ़िए इस ऑडियो का एक हिस्सा...
कार्यकर्ता: साहब मैं तो प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की टीम का आदमी हूं।
रोहिताश्व शर्मा: आ गए न औकात पर। ठीक है, सतीश पूनिया की जय बोले... जय हो।
कार्यकर्ता: साहब हम तो खानदानी भाजपा के हैं।
रोहिताश्व शर्मा: हम भी पार्टी के ही आदमी हैं, पार्टी के खिलाफ नहीं हैं। लीडर को हटाकर चुनाव लड़ा जा सकता है क्या? क्या वसुंधरा को हटाकर चुनाव लड़ा जा सकता है? तीन महीने बात वसुंधरा विल टेक ओवर, कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
बता दें कि बीते दिनों भी रोहिताश्व शर्मा ने राजे का समर्थन करते हुए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। इसके लिए पार्टी ने उन्हें अनुशासनहीनता के तहत नोटिस जारी किया था और जवाब मांगा था। अब वायरल हो रही इस ऑडियो क्लिप ने एक बार फिर राजस्थान भाजपा के अंदर मची तनातनी को बाहर ला दिया है।