फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Leader Gyandev Ahuja Controversial Statemen CM Ashok Gehlot Jaipur

Rajasthan: बड़ सकती हैं ज्ञान देव आहूजा की मुश्किलें, मुख्यमंत्री ने बड़ी करवाई के दिए संकेत

Mon, 22 Aug 2022 09:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 22 Aug 2022 09:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ज्ञान देव के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। जिस तरह से उनका बयान आया है उसे देखते हुए लगता है कि ज्ञान देव आहूजा ने ही मर्डर के लिए लोगों को उकसाया है।

विज्ञापन
BJP Leader Gyandev Ahuja Controversial Statemen CM Ashok Gehlot Jaipur
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ज्ञान देव आहूजा के बायन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा दोनों ने ही सक्त रुख दर्शाया है। कांग्रेस के दोनों नेताओं ने ही आहूजा के बयान की निंदा की है। पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि भाजपा के पास नफरत की सोच है, जिसका उदाहरण ज्ञान देव आहूजा है।

विज्ञापन

 
वहीं, मुख्यमंत्री गहलोत ने भी भाजपा नेता पर सक्त रुख रखते हुए कहा कि ज्ञान देव आहूजा ने इस बयान से खुद ही अपनी मुशिकल बड़ा ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून में किसी को भी रियायत नहीं मिल सकती है। आहूजा का बयान तो यह दर्शाता है कि वह इस केस में सह आरोपी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान देव के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। अब जांच होगी तो लोअर कोर्ट से हाई कोर्ट तक आहूजा को जवाब देना होगा कि वह क्या कहना चाहते थे, लेकिन जिस तरह से उनका बयान आया है उसे देखते हुए लगता है कि ज्ञान देव आहूजा ने ही मर्डर के लिए लोगों को उकसाया है। जिसके चलते उन्हें आरोपी  बनाया जाना जा सकता है। 
विज्ञापन


जानें क्या है मामला?
दरअसल, अलवर के गोविंदगढ़ में ज्ञानदेव आहूजा ने मॉब लिंचिंग में मारे गए चिरंजीलाल के घर पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि यह पहली बार हुआ है कि उन लोगों ने एक मारा है। हमनें अब तक तो पांच हमने हैं। मैंने हमारे लोगों और कार्यकर्ताओं को छूट दे रखी है। मारो, बरी भी करवा देंगे, जमानत भी करवा देंगे।  बता दें कि अलवर पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने और अनर्गल टिप्पणी करने के आरोप में ज्ञानेदव आहूजा पर केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed