फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP General Secretary Chandrashekhar said  Congress gave the country canker sores like dynasty appeasement

Rajasthan: BJP संगठन महामंत्री चंद्रशेखर बोले- कांग्रेस ने देश को वंशवाद, तुष्टीकरण-भ्रष्टाचार जैसे नासूर दिए

Fri, 02 Jun 2023 05:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 02 Jun 2023 05:41 PM IST
सार

भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को वंशवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। वहीं, भाजपा ने सदैव गुणवत्ता विकास और व्यवस्था परिवर्तन के साथ समाज में नैतिक विमर्श स्थापित किए हैं। 

विज्ञापन
BJP General Secretary Chandrashekhar said  Congress gave the country canker sores like dynasty appeasement
संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आर्थिक विषयों पर दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता और सह कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला के पहले दिन प्रदेश के जयपुर, बीकानेर, भरतपुर और कोटा संभाग के जिला कोषाध्यक्ष एवं आजीवन सहयोग निधी व समर्पण निधी के संयोजकों ने भाग लिया।

विज्ञापन


कार्यशाला को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने भाजपा पदाधिकारियों को कहा कि भाजपा की विचारधारा और  कार्यशैली सैदव शुचिता, पारदर्शिता, प्रमाणिक तत्व, और ईमानदार राजनीति के साथ गरीब कल्याण की रही है। समाज में सर्वाधिक महिला सुरक्षा और आदर्श नीतियों को स्थापित करने का श्रेय यदि किसी राजनैतिक दल को जाता है तो वह भाजपा ही है।  
विज्ञापन


कार्यशाला के दौरान संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को वंशवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। जबकि भाजपा ने सदैव गुणवत्ता विकास और व्यवस्था परिवर्तन के साथ समाज में नैतिक विमर्श स्थापित किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और स्वर्गीय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी दोनों एैसे नेता थे जिन्होने देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और गरीब कल्याण के लिए अग्रणी कार्य किए। मानव समता और मूल्यों की स्थापना के साथ भाजपा ने सात दशक की यात्रा पूरी की है, आगामी समय में भाजपा की विचारधारा एक विमर्श के रूप में स्थापित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed